{"_id":"6a675ab195caab96bc0daccc","slug":"uttarakhand-former-bjym-president-manika-rana-puts-an-end-to-reports-of-her-expulsion-from-party-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: BJYM की पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी से निकालने की खबरों पर लगाया विराम, कहा- मैं अब भी भाजपा का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: BJYM की पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी से निकालने की खबरों पर लगाया विराम, कहा- मैं अब भी भाजपा का हिस्सा
Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
सार
भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मनिका राणा ने कहा कि पार्टी से मेरे निकाले जाने की जो खबरें चल रही हैं, वे गलत हैं। मुझे निकाला नहीं गया था, मुझे मेरे पद से हटाया गया था।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मनिका राणा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मनिका राणा ने कहा कि वह नीट पेपर लीक और अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गई थीं। इस प्रदर्शन को लेकर हमारी मांगें अब पूरी हो गई हैं और हम इससे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
कहा कि पार्टी से मेरे निकाले जाने की जो खबरें चल रही हैं, वे गलत हैं। मुझे निकाला नहीं गया था, मुझे मेरे पद से हटाया गया था, यह प्रक्रिया अप्रैल या मई में ही हो गई थी। मैं अभी भी पार्टी का हिस्सा हूं। इस मामले का जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में मेरे शामिल होने से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand: Former President, Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM), Manika Rana says, "A protest was taking place at Jantar Mantar regarding the NEET paper leak and to voice demands for the students who lost their lives; I went to participate in that… pic.twitter.com/rqY8QFZhvJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 27, 2026