फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Former BJP minister and MLA from Didihat Bishan Singh Chufal received death threats

Uttarakhand: भाजपा विधायक चुफाल को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'गाजर-मूली की तरह काट दूंगा'

Fri, 27 Jan 2023 02:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jan 2023 02:01 PM IST
सार

कहा गया है कि 'गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आएगा और मृत्यु हो जाएगी'। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Former BJP minister and MLA from Didihat Bishan Singh Chufal received death threats
विधायक बिशन सिंह चुफाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को एसएमएस के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि 'वह उन्हें गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और मृत्यु हो जाएगी, तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा'। धमकी देने वाले का नाम अनिल कापड़ी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


Pariksha Pe Charcha 2023: उत्तराखंड से लाइव जुड़े करीब 10 लाख छात्र, सीएम धामी ने भी छात्रों संग सुना संवाद
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी युवक ने चुफाल को धमकी दी थी और बाद में माफी मांग ली थी। इस संबंध में विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी की ओर से एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्हें इस तरह की धमकी पहले से दी जाती रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed