फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand forestry director suspended.

उद्यान निदेशक आईए खान सस्पेंड, मंत्री ने जारी किए आदेश

Wed, 20 May 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 May 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand forestry director suspended.

उद्यान मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रदेश के उद्यान निदेशक आईए खान को सस्पेंड कर दिया है। उन पर वित्तीय अनियमितता बरतने और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। किसी उद्यान निदेशक के सस्पेंड होने का यह पहला मामला है। मंत्री ने खुद इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन


आईए खान पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से उद्यान निदेशक के पद पर तैनात हैं। शासन ने विभागीय मंत्री हरक सिंह रावत के पास कुछ आरोप के साथ एक फाइल उद्यान निदेशक को सस्पेंड करने के लिए भेजी थी।
विज्ञापन


मंत्री ने मंगलवार देर रात इस फाइल पर अपनी स्वीकृति देते हुए खान को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। खान पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष अदरक खरीद में वित्तीय अनियमितताएं बरती, मशरूम गोष्ठी में भी उद्यान निदेशक नदारद रहे और विभाग की महत्वपूर्ण बैठकों से भी वह अक्सर नदारद रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं माना सीएम का आदेश, फाइल पर टिप्पणी

uttarakhand forestry director suspended.

फाइल पर इस बात की टिप्पणी भी की गई कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद उन्होंने किसानों को समय पर बीजों की किट वितरित नहीं की।

उधर आईए खान ने बताया कि उन्हें सस्पेंड करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और जितने भी आरोप लगाए गए हैं वे सब बेबुनियाद हैं, बैठकों से नदारद होने का कारण कई बार विभागीय कार्य ही होते हैं।

बोले मंत्री
उद्यान निदेशक के खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। अदरक बीज खरीद में अनियमितता जैसे कई आरोप उनपर लगे हैं। वह हमेशा विभागीय जिम्मेदारी में लापरवाही बरतते थे, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
-हरक सिंह रावत, उद्यान मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed