फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest workers will get Equal respect like police on martyrdom

उत्तराखंड: जोखिम का काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मौत पर मिलेगा शहीद के जैसा सम्मान

Wed, 07 Aug 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Forest workers will get Equal respect like police on martyrdom
- फोटो : फाइल फोटो

सरकार ने अब तय किया है कि बचाव, सुरक्षा जैसे जोखिम का काम करने वाले सरकारी कर्मियों की मौत पर शहीद जैसा सम्मान दिया जाएगा। संबंधित कर्मी के परिजनों को पुलिस के समान सहायता राशि और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


यह प्रस्ताव जल्दी ही मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहायता धनराशि और सुविधाओं में एक रूपता रखने का निर्देश दिया है। वन मंत्री हरक सिंह के मुताबिक वन विभाग में तस्करों से मुठभेड़ करते हुए या गश्त के दौरान हिंसक जानवरों की चपेट में आने वाले वन कर्मियों के परिजनों को पुलिस के समान ही सहायता धनराशि और सुविधाएं देने की योजना है।

विज्ञापन

अब यह तय किया गया है कि इस प्रस्ताव की जद में अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी लाया जाए। मसलन आपदा प्रबंधन विभाग में ही बचाव दल बचाव एवं राहत कार्य में अपनी जान जोखिम में डालकर काम को अंजाम देते हैं।

इसी तरह अन्य विभागों के कर्मियों को भी चिह्नित किया जाएगा। वन मंत्री के मुताबिक यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इसके निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इसके साथ ही यह तय किया गया है कि आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं में भी एकरूपता रखी जाएगी। बता दें कि सरकार शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को 15 लाख की आर्थिक सहायता, सेवा की अवधि तक पूरा वेतन और पेंशन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed