फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand forest guard recruitment exam preparation status

उत्तराखंडः प्रदेश की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का रास्ता खुला, परीक्षा की तैयारी शुरू 

Sun, 01 Dec 2019 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Dec 2019 04:30 AM IST
सार

  • कार्मिक विभाग की मंजूरी, लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू 
  • पहले होगी लिखित परीक्षा फिर होगा फिजिकल टेस्ट 
  • 1218 पदों के लिए 1.56 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

विज्ञापन
Uttarakhand forest guard recruitment exam preparation status
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वन विभाग की संशोधित नियमावली के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों की भर्ती करने के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर प्रदेश की यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की मंजूरी के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले करीब दो साल से आवेदन करने वाले 1.56 लाख अभ्यर्थी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न विभागों में 24 हजार रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में सुस्ती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फटकार का असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने वन विभाग की संशोधित नियमावली के आधार पर फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती करने की अनुमति अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दी है। समूह ‘ग’ श्रेणी में यह प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती है। लेकिन इन पदों की भर्ती में कई तरह की रुकावटें भी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था

वर्ष 2017 में चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। कुछ ही दिनों के बाद आयु सीमा को लेकर सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। आयु सीमा 24 वर्ष से बढ़ा कर 28 वर्ष कर दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें प्रदेश भर से 1.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

इसके बाद शारीरिक टेस्ट को लेकर भर्ती लटकी रही। वन विभाग ने नियमावली में संशोधन कर शारीरिक टेस्ट से पहले लिखित परीक्षा कराने और फिजिकल के लिए निर्धारित मानकों में बदलाव किया। लेकिन कार्मिक विभाग की भर्ती नियमावली में शारीरिक परीक्षा पहले कराने का प्रावधान होने से चयन आयोग ने शासन से अनुमति मांगी थी। कार्मिक विभाग ने वन विभाग की नियमावली के अनुसार भर्ती कराने की मंजूरी दे दी है। 
 

30 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 30 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों को 25 किमी. दौड़ और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किमी. दौड़ निर्धारित की गई है। 
 
वन विभाग की नियमावली के आधार पर फॉरेस्ट गार्ड पदों की भर्ती करने के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। आयोग ने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भर में परीक्षा सेंटर चिन्हित किए जा रहे हैं। प्रदेश की यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed