फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल का मामला, एसआईटी ने कोचिंग सेंटर स्वामी को हिरासत में लिया
- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल मामले की कर रही है जांच
- अभी छह आरोपियों की है एसआई टीम को तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की नकल मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक आरोपी को उसके कोचिंग सेंटर से उठाकर अपने साथ ले गई, जिससे कोचिंग सेंटर स्वामियों में हड़कंप मच गया। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की नकल के मामंले में हरिद्वार और पौड़ी जिले की दो एसआईटी टीमें बनाई गई थीं।
मामले में नकल गिरोह के सरगना मुकेश सैनी को पुलिस विगत शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सात फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही दोनों जिलों की एसआईटी दस्तोवजों को साझा कर तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह के साथ अन्य लोग तो नहीं जुड़े हैं।
मंगलवार को दबिश के दौरान एसआईटी ने शाम को एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर कोचिंग संचालक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि हिरासत में लिया गया कोचिंग सेंटर संचालक मामले में आरोपी है। टीम उसे अपने साथ हरिद्वार लेकर चली गई है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि एसआईटी ने एक कोचिंग सेंटर संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
श्रीनगर में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
श्रीनगर में वाहनों के किराए में बढ़ोत्तरी और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जनविरोधी नीतियों पर सरकार को कोसा।
मंगलवार को प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने गोला पार्क में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा गया कि भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी फैसले कर रही है। रोडवेज बस के किरायों में भारी वृद्धि कर दी गई। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाला कर सरकार अपने चहेतों को अंदर करना चाह रही है।
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, लाल सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय रावल, उम्मेद सिंह मेहरा, भगत डागर, सुधांशु नौड़ियाल व मीना रावत आदि शामिल थे।