फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Department: Four officers in race for new pccf

Uttarakhand Forest Department: हॉफ की कुर्सी की दौड़ में चार अफसर शामिल, एक मई को होगी डीपीसी

Sun, 30 Apr 2023 02:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 02:28 PM IST
सार

विभाग के प्रमुख की कुर्सी की दौड़ में चार नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं, इनमें वरिष्ठता के क्रम में पीसीसीएफ अनूप मलिका का नाम सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Department: Four officers in race for new pccf
वन विभाग में किसे मिलेगी हॉफ की कुर्सी - फोटो : Istock

विस्तार

वन विभाग में 30 अप्रैल को विभागीय प्रमुख विनोद कुमार सिंघल रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद हेड ऑफ फॉरेस्ट (हॉफ) की कुर्सी कौन संभालेगा, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शासन के सूत्रों की मानें तो इसके लिए एक मई को डीपीसी हो सकती है।

विज्ञापन


विभाग के प्रमुख की कुर्सी की दौड़ में चार नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं, इनमें वरिष्ठता के क्रम में पीसीसीएफ अनूप मलिका का नाम सबसे ऊपर है। वर्ष 1987 बैच के आईएफएस मलिक वर्तमान में मुख्य परियोजना निदेशक, उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना (जायका) के पद पर तैनात हैं। दूसरा नाम वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी डॉ. धनन्जय मोहन का और तीसरा नाम इन्हीं के बैच के विजय कुमार है। डॉ. धनन्जय मोहन इस समय वन पंचायत, जबकि विजय कुमार बैंबू बोर्ड की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी की पहल...30 करोड़ रुपये से पौड़ी में बनेगा पहला पर्वतीय संग्रहालय और तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठता के क्रम में चौथा नाम वर्तमान पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीर सिन्हा का है, लेकिन इन्हें भी मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। डॉ. सिन्हा वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इसके बाद एक और नाम इस सूची में पांचवें नंबर पर पीसीसीएफ केएम राव का भी था, लेकिन शुक्रवार को ही शासन के निर्देश पर उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे में अब चार ही नाम दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

इस माह रिटायर हो जाएंगे तीन आईएफएस अधिकारी

30 अप्रैल को तीन वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी रिटायर हो जाएंगे। इनमें पीसीसीएफ (हॉफ) रहे और वर्तमान में उत्तराखंड बाॅयो डायवर्सिटी बोर्ड के अध्यक्ष राजीव भरतरी, पीसीसीएफ (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल और राज्य वन सेवा से आईएफएस बने विनोद कुमार का नाम शामिल है। विनोद कुमार वर्तमान में टिहरी डिविजन का चार्ज संभाल रहे हैं, जबकि इससे पहले वरिष्ठता के आधार पर दूसरे नंबर पर रही वर्ष 1987 बैच की आईएफएस अधिकारी ज्योत्सना सितलिंग 31 मार्च को रिटायर हो चुकी हैं।

वन विभाग के नए मुखिया की तैनाती को लेकर शासन में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इसके लिए डीपीसी बुलाई जाएगी। वरिष्ठता और कामकाज के साथ मानकों के तहत नए हॉफ का चयन किया जाएगा।
- सुबोध उनियाल, वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed