फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News First mountain museum and planetarium to be built in Pauri after Initiative of MP Anil Baluni

Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी की पहल...30 करोड़ रुपये से पौड़ी में बनेगा पहला पर्वतीय संग्रहालय और तारामंडल

Sun, 30 Apr 2023 12:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:16 PM IST
सार

बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News First mountain museum and planetarium to be built in Pauri after Initiative of MP Anil Baluni
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर पौड़ी में पहला संयुक्त पर्वतीय संग्रहालय और तारामंडल बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 करोड़ की लागत आएगी। इस धनराशि को बलूनी सांसद निधि और अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे। इसकी पहली किस्त के रूप में उन्होंने 4.62 करोड़ की प्रारंभिक राशि जारी कर दी है। बकौल बलूनी, संग्रहालय और तारामंडल बनने से पौड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यह पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन जाएगा।

विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा। इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन


Badrinath Dham: नीलकंठ पर्वत की तलहटी में हुआ हिमस्खलन, पंद्रह मिनट तक उड़ता रहा बर्फ का गुबार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा, जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
पौड़ी नगर की अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। यह पौड़ी नगर को तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। यह भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे दोनों संस्थान

बलूनी ने कहा कि भविष्य में ये दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहल व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे। साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed