फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand forest caught again fire.

उत्तराखंड में फिर भड़की जंगल की आग, बुझाने में दो कर्मी घायल

Mon, 16 May 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी, श्रीनगर Updated Mon, 16 May 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand forest caught again fire.
जंगल की आग फिर से सुलग उठी है। - फोटो : AmarUjala

कुछ दिनों की राहत के बाद पहाड़ के जंगल फिर आग में सुलगने लगे हैं। पौड़ी में श्रीनगर-पौड़ी रोड पर राजकीय संप्रेक्षण गृह के समीप गडोली के जंगल में धधकी आग गैस गोदाम, केरोसीन के टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह के पास तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस गोदाम और केरोसिन टैंक को चपेट में आने से बचा लिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के ऊपरी हिस्से में आग सुबह तक धधकती रही। सुबह आग की लपटें कम हुईं। जंगल के बीचोंबीच लगी आग को उन लोगों ने बुझाया। जंगल के बीच में ही गैस गोदाम, केरोसिन टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह है। इसके बाद जंगल के ऊपरी हिस्से में भी आग धधक गई। डीएफओ रमेश चंद ने बताया कि नापखेत में किसी ने आग लगाई थी। यह क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत नहीं आता है। कर्मचारी देर रात साढ़े नौ बजे तक वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन


श्रीनगर में रविवार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के खांकरा रेंज के छांतीखाल-कलियासौड़ के निकट जंगल में आग भड़क गई। स्थानीय निवासी सुधीर कपरुवाण ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे आग लगनी शुरू हुई। देखते ही देखते ही आग ने काफी बड़े दायरे को चपेट में ले लिया। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग राजीव धीमान के अनुसार आग बुझाने के लिए टीम मौके पर मौजूद है। शनिवार शाम सुमाड़ी-हरकंडी के समीप जंगल भी आग में राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने की कोशिश में घायल हुए दो कर्मी

uttarakhand forest caught again fire.
जंगल की आग बुझाते पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल - फोटो : AmarUjala

उत्तरकाशी। गोफियारा से भड़की आग से वरुणावत पहाड़ी पर 36 वर्षों की मेहनत से दस हेक्टेयर में पनपाया श्याम स्मृति वन का आधा हिस्सा राख हो गया। वरुणावत भूस्खलन को उपचारित करने के लिए मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में जियोजूट जाली भी जल गई। आग बुझाने में फायर मैन राम सिंह रावत, प्रताप पोखरियाल घायल हो गए, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

रात 11 बजे गोफियारा में पैरूल में भड़की आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी बृजमोहन नौटियाल फायर मैनों के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह तक आग ने जियोजूट जाली को राख कर श्याम स्मृति वन को चपेट में ले लिया था। आग बुझाते समय प्रताप पोखरियाल और फायर मैन राम सिंह फिसलकर घायल हो गए। प्रताप पोखरियाल ने कहा कि शहरी क्षेत्र में आग की घटना की जांच होनी चाहिए।

आग की सूचना पर विष्णुपाल रावत, मुरारी पोखरियाल आदि नगर के स्वयंसेवकों के पहुंचने पर दोपहर तक आग पर काबू पाया। आग ने वन विभाग के क्रू स्टेशनों की पोल खोल दी है। शनिवार रात सात बजे लगी आग को बुझाने के लिए वनकर्मी दूसरे दिन सुबह पहुंचे। वहीं रविवार देर शाम इंदिरा कॉलोनी, पेट्रोल पंप के पास के जंगलों में अचानक आग भड़क गई। पुलिस के जवान और वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed