{"_id":"573d2ce74f1c1bf757ac6f4a","slug":"uttarakhand-forest-burning-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
Updated Thu, 19 May 2016 08:33 AM IST
सार
- पौड़ी में ब्लाक, आरटीओ और ट्रेजरी आफिस चपेट में आने से बचे
- गैस गोदाम और केरोसिन टैंक को भी बमुश्किल बचाया गया
विज्ञापन
गर्मी के साथ ही जंगल फिर धधकने लगे हैं।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जंगलों की आग फिर विकराल रूप लेने लगी है। बुधवार को पौड़ी के स्मृति वन में धधकी आग ब्लाक दफ्तर तक पहुंच गई। ब्लाक कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
इस दौरान ब्लाक दफ्तर से सटे आरटीओ और ट्रेजरी कार्यालय भी बाल-बाल बचे। श्रीनगर-पौड़ी रोड पर गैस गोदाम और केरोसिन के टैंक को बमुश्किल बचाया गया।
जान बचाकर भागे लोग
देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत 400 केवी विद्युत सब स्टेशन खंदूखाल और भैस्वाड़ा गांव के समीप जंगल आग में धधक उठे। लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने गए लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग में कंडियालगांव एवं भराणा के जंगल दो दिनों से आग की चपेट में हैं। गंगा घाटी में गणेशपुर गांव में जंगल की आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम कूतनी में जंगल की आग के गांव में पहुंचने से छह परिवारों की गोशालाएं जल गई। आठ मवेशी जिंदा दफन हो गए।