उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में सख्त हुआ खाद्य विभाग, मिठाई कब बनी, कब तक रहेगी ठीक, लिखना होगा जरूरी
- उत्तराखंड खाद्य औषधि नियंत्रण आयुक्त ने जारी किए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिठाई कब बनी और कब तक ठीक रहेगी, अब दुकानों पर यह बताना जरूरी होगा। दुकानदारों को काउंटर पर रखीं मिठाईयों के साथ उनके बनने और खराब होने की तारीख लिखनी होगी।
खाद्य औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक मिठाई विक्रेेताओं की दुकानों में लगे काउंटरों में बिक्री के लिए रखी गई मिठाई के साथ उनके बनने और खराब होने की जानकारी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Diwali 2020: उत्तराखंड में दीपावली पर नहीं होगी चाइनीज पटाखों की बिक्री
जिससे मिठाई ठीक है या नहीं या कब तक ठीक रहेगी, ग्राहकों को यह जानकारी नहीं हो पाती है। लेकिन अब दुकानदारों के लिए यह जानकारी देना जरूरी होगा।
त्योहारी सीजन में रहेगी कड़ी निगाह
त्योहारी सीजन में मिलावट खोरी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों पर उत्तराखंड खाद्य औषधि नियंत्रण विभाग की कड़ी नजर रहेगी।
सचिव डॉ.पांडेय ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए सभी जिलों में नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी।
खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग भी की जाएगी, जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।