फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

घर तो छोड़ दिए, लेकिन नहीं छूटा मोह

Thu, 25 Jul 2013 11:09 AM IST
लखपत रावत/दीपक बेंजवाल
लखपत रावत/दीपक बेंजवाल Updated Thu, 25 Jul 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

खतरे की जद में खड़े आशियानों के प्रति अभी भी लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है। अगस्त्यमुनि, विजयनगर, जवाहरनगर, गंगानगर और सिल्ली आदि स्थानों पर लोग हर शाम को अपने खाली किए घरों में दीया जलाकर भगवान से इन सूने पड़े घरों में चहल-पहल लौटाने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन


कई आवासीय भवन मंदाकिनी में समा गए
अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत 15/16 जून को मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से कई आवासीय भवन मंदाकिनी में समा गए थे। जबकि कई भवन खतरे की जद में आ गाए। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने इन घरों को खाली कर अन्यत्र शरण तो ले ली है, लेकिन हर दिन ये लोग अपने आशियाने को निहार रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरों के प्रति प्यार ही है, जिसके कारण हर शाम को ये लोग घर में उजाला करने के लिए वहां दीया जला रहे हैं।

प्रभावित सरला देवी सेमवाल, कैलाश राणा ने बताया कि बड़ी उम्मीदों के साथ अपना घर बनाया है। जब तक ये बचे हैं, इनमें अंधेरा कैसे होने दें। ये ईंट-बजरी के नहीं बल्कि हमारी भावनाओं को अपने में समेटे हुए हैं। इन घरों में हमारी कितनी यादें हैं।


केस-1 : जवाहरनगर (अगस्त्यमुनि) निवासी बलवीर सिंह नेगी का घर खतरे की जद में है। परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने घर खाली करके बनियाड़ी में किराए पर कमरा ले लिया है। लेकिन हर शाम को घर में उजाला करने के लिए वह वहां दीया जलाकर आते हैं। उम्मीद है कि जल्द खतरा टल जाएगा और सूने पड़े उनके घर में चहल-पहल लौट आएगी।

केस-2 : जवाहरनगर (अगस्त्यमुनि) निवासी महिधर प्रसाद भट्ट का मकान भी नदी के उफान के कारण खतरे में है, जिस कारण उन्होंने उसे खाली कर दिया है। लेकिन मन में अभी भी अपने घर के प्रति प्यार है। तभी तो हर रोज शाम को घर में दीया जलाकर घर के सूनेपन को उजाले से दूर कर रहे हैं।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed