{"_id":"69d664bb6c9fe7a3fe0a1051","slug":"uttarakhand-five-villages-in-every-block-of-state-will-be-developed-as-model-village-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच गांव बनेंगे आदर्श गांव, पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच गांव बनेंगे आदर्श गांव, पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Wed, 08 Apr 2026 07:55 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:55 PM IST
सार
पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 की जगह 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ने कहा, प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। लगभग दो हजार पंचायतों में भवन नहीं है।
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच गांव आदर्श गांव बनेंगे। पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, इन गांवों में ड्रेनेज और कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 की जगह 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ने कहा, प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। लगभग दो हजार पंचायतों में भवन नहीं है।
विज्ञापन
प्रयास होगा कि सभी पंचायतों में पंचायत भवन बने। ग्राम पंचायत पंचायतीराज की सबसे छोटी इकाई है। इसका विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गांवों का निरीक्षण कर प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, पंचायतों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand: सरकार ने दायित्व दिए, अब भाजपा बढ़ाएगी जिम्मेदारी, योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे, प्लान तैयार
हर साल केंद्र सरकार भी पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करा रही है। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। बैठक में विशेष सचिव पंचायतीराज पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, अपर सचिव श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।