फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand first state to make action plan on yoga.

योग पर कार्ययोजना बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Tue, 23 Jun 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand first state to make action plan on yoga.

योग पर तैयार कार्य योजना का योग दिवस पर ऐलान करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत एक कदम और आगे बढ़े। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के साथ ही पर्यटन विभाग को मिलाकर एक वृहद स्तर का योग कार्यक्रम बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत स्कूलों से आयुर्वेदिक अस्पतालों तक में योग कराया जाएगा। इससे जहां प्रदेश वासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा वहीं योग प्रशिक्षकों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


स्कूलों और अस्पतालों में संबंधित विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक रखे जाएंगे। छात्रों को योग छात्रवृति देने की भी सरकार की योजना है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने योग पर वृहत कार्य योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश में योग महाकुंभ

uttarakhand first state to make action plan on yoga.

अर्द्धकुंभ 2016 के दौरान ऋषिकेश में योग महाकुंभ का आयोजन होगा। अर्द्धकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को योग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान तय तारीख को ऋषिकेश में योग के अलग अलग आसन कराए जाएंगे।  

दो योग जोन
सीएम ने कहा कि ऋषिकेश व जागेश्वर में दो योग जोन बना दिए गए हैं। इसके तहत 150 स्कूलों में योग कराया जाएगा। इसके लिए पार्ट टाइम शिक्षक नियुक्त होंगे। यह काम योग विभाग करेगा।

सीएम ने कहा कि स्कूलों में योग पाठ्यक्रम का प्रस्ताव एक महीने में कैबिनेट में रखा जाएगा। साथ ही 68 आयुर्वेदिक अस्पतालों में योग के प्रशिक्षक आयुष विभाग नियुक्त करेगा। सीएम ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में अगले पंद्रह दिन में योग शुरू हो जाएगा।

योग के लिए 14 पर्यटक स्थल
योग के लिए प्रदेश में 14 पर्यटक स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए सारी व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग करेगा और प्रशिक्षक आयुष विभाग देगा। कुछ योग ग्राम भी तैयार होंगे।

इन 14 स्थानों में गैरसैंण, हनोल, देववन, शहरनोल, हर्षिल, मुनस्यारी, चोकोरी, मायावती, जागेश्वर, ग्वालदम, खिर्सू, टिहरी झील और हरिद्वार में गंगा किनारे के वीआईपी घाट शामिल है। सीएम ने कहा कि वीआईपी घाट के लिए यूपी से बात हो रही है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में योग

uttarakhand first state to make action plan on yoga.

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में योग कराने के लिए केएमवीएन, जीएमवीएन के सौ कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि योग विद स्नो का फील आ सके।

छात्रवृति
भविष्य में सरकार छात्रों के लिए योग छात्रवृति भी देगी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत सभी होटलों में भी योग शुरू कराने का प्रयास है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

खास बातें
25 नगर निकायों में स्थित पार्कों में एक माह में योग कार्नर बनेंगे
हल्द्वानी व देहरादून में पुलिस के लिए योग केंद्र बनेंगे
दून में गांधी पार्क व हल्द्वानी में स्टेडियम योग अभ्यास के लिए चिह्नित

सीएम ने मांगी पीएम से मदद
योग पर तैयार कार्ययोजना के संबंध में सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम ने पत्र में कहा है कि योग को आजीविका से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक कार्य योजना तैयार की है।

इसके तहत प्रशिक्षित लोगों को अनुदेशकों के रूप में नियुक्त करना है, इन्हें शुरुआती दौर में 11 हजार रुपए प्रतिमाह देने होंगे। इस खर्च को केंद्र सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन में शामिल कर राज्य की मदद करे। क्योंकि राज्य के पास सीमित साधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed