{"_id":"5c279677bdec2256c106e2fe","slug":"uttarakhand-first-panic-button-will-run-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अप्रैल से चलेगी उत्तराखंड की पहली पैनिक बटन वाली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अप्रैल से चलेगी उत्तराखंड की पहली पैनिक बटन वाली बस
Sun, 30 Dec 2018 05:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Dec 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
panic button bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस अप्रैल से दून की सड़कों पर चलती दिखाई देगी। बीते नौ सितंबर को देहरादून से मसूरी के बीच इलेक्ट्रिक बस का एक महीने का ट्रॉयल सफल रहा था। जिसके बाद परिवहन निगम ने गढ़वाल और कुमाऊं में 25-25 बसें चलाने का निर्णय लिया था। पहले यह बसें जनवरी में चलाई जानी थी, लेकिन अब अप्रैल में इस सेवा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन निगम ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते नौ सितंबर को देहरादून से मसूरी के बीच इलेक्ट्रिक बस को ट्रायल के लिए रवाना किया था। एक महीने का ट्रायल सफल रहा। इसी तरह हल्द्वानी से नैनीताल के बीच किया गया ट्रायल भी सफल रहा था। दिसंबर में इलेक्ट्रिक बस के लिए ट्रॉयल होना था लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हो पाए हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद अप्रैल में इलेक्ट्रिक बसें चलने की संभावना है। पहले चरण में दून से मसूरी और हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग पर 25-25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। इसके बाद इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस से होगी तीन गुनी बचत
इलेक्ट्रिक बस में प्रति किलोमीटर एक यूनिट से भी कम खर्च आ रहा है। साधारण बस में जहां 18 रुपये प्रति किलोमीटर खर्च आता है। वहीं, इलेक्ट्रिक बस में महज छह रुपये प्रति किलोमीटर बिजली खर्च हो रही है। साधारण बस भले ही 25 लाख रुपये में आती हो, लेकिन उस पर आने वाला खर्च काफी है। वहीं, इसकी तुलना में इलेक्ट्रिक बस की कीमत एक करोड़ रुपये है, लेकिन इसमें कई हाईटेक सुविधाएं हैं। पर्यावरण दूषित नहीं होता है। साधारण बस में वारंटी पांच वर्ष होती है। जबकि इलेक्ट्रिक बस में यह 15 साल बताई जा रही है। इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने के बाद बस 200 से 250 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
ऐसे समझें दोनों बसों मेें अंतर
इलेक्ट्रिक बस साधारण बस
व्हीलबेस 9 मीटर 8.5 मीटर
सीट 30 35
टैंक - 160 लीटर
एवरेज 6 रुपये प्रति किमी 18 रुपये प्रति किमी
वारंटी 15 साल 6 साल
कीमत एक करोड़ रुपये 25 लाख रुपये
अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा 80 किमी प्रतिघंटा
मेंटीनेंस दो रुपये प्रति किमी पांच रुपये प्रति किमी
टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते अब इलेक्ट्रिक बसें अप्रैल में चलने की संभावना है। इससे ईको फ्रेंडली होने के चलते इन बसों से वायु प्रदूषण कम फैलेगा।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन