फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand First 100 bed ESI Hospital open in rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर में खुला प्रदेश का पहला 100 बेड का ईएसआई हॉस्पिटल, मिलेगा बेहतर इलाज

Thu, 31 Oct 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand First 100 bed ESI Hospital open in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य का पहला ईएसआईसी हॉस्पिटल औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। 100 बेड के इस अस्पताल का बुधवार को श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार एवं प्रदेश के श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसी के साथ अस्पताल में ओपीडी सुविधा शुरू होने के करीब आठ माह बाद आईपीडी (भर्ती किए हुए मरीज) सुविधा भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गंगवार ने कहा कि राज्य के पहले 100 बेड के इस ईएसआईसी अस्पताल में 20 फरवरी से अब तक सिर्फ ओपीडी की सुविधा उपलब्ध थी। अब यहां बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में तीन ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू वार्ड समेत सभी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। पांच एकड़ भूमि में बने इस अस्पताल के निर्माण में 97.72 करोड़ रुपये की लागत आई हैं। इसमें 32 स्टाफ क्वार्टर बने हैं। 
विज्ञापन


2022 तक सभी जिलों में ईएसआई अस्पताल खोलने का लक्ष्य
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक देश के सभी जिलों में ईएसआईसी अस्पताल खोलने का लक्ष्य तय किया है। अब तक देश के 722 जिलों में 580 में ईएसआईसी अस्पताल खुल चुके हैं। भारत सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सामान्य मरीजों का भी ईएसआईसी अस्पताल में न्यूनतम शुल्क में इलाज की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती : हरक सिंह
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि छह माह के भीतर ईएसआईसी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त भी की जाएगी। रुद्रपुर में ईएसआईसी अस्पताल स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में भी श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी अस्पतालों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में उत्तराखंड में तीन लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। उत्तराखंड में कर्मचारी राज्य बीमा योजना सर्वप्रथम रुड़की में वर्ष 1962 में शुरू हुई और आज यह योजना उत्तराखंड राज्य के 18 केंद्रों में लागू है।

 
निर्माण कार्य से नाखुश दिखे महानिदेशक 
रुद्रपुर। ईएसआईसी के महानिदेशक एवं आईएएस राजकुमार ने रुद्रपुर के ईएसआईसी अस्पताल के उद्घाटन से पूर्व ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरे फ्लोर तक विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, रैंप, लिफ्ट, जनरल और प्राइवेट वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूसरी मंजिल पर दीवारों पर पानी टपकने की शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी जताई। साथ ही वहां मौजूद अभियंता को चेतावनी देते हुए काम के प्रति गंभीर रहने की नसीहत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed