फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Finance Minister Prakash Pant meets Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, इन मुद्दों पर की चर्चा

Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Finance Minister Prakash Pant meets Yogi Adityanath

यूपी और उत्तराखंड के बीच लंबित मसलों के निबटारे के लिए जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक होगी। परिसंपत्तियों और अन्य मामलों को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री प्रकाश पंत के बीच सोमवार को लखनऊ में मुलाकात हुई। हालांकि औपचारिक तौर पर ये शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इसमें दोनों राज्यों से जुडे़ मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


परिसंपत्तियों के बंटवारे के साथ ही जमरानी बांध प्रोजेक्ट को लेकर भी दोनों राज्यों ने सकारात्मक माहौल में बातचीत की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी सोमवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होनी है। इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों राज्यों के बीच इस मामले में और तेजी आएगी। यूपी और उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के बाद परिसंपत्तियों के मामले में तेजी आने की आस बंधी है। त्रिवेंद्र सरकार इसके लिए सक्रिय हो गई है। शनिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात थी।
विज्ञापन


हालांकि ये शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन राज्य के हक में वित्त मंत्री परिसंपत्तियों के साथ ही जमरानी बांध परियोजना का मामला उठाने से नहीं चूके। सुखद स्थिति ये उभरी कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिव स्तर पर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करेंगे, मगर ये तय है कि इस दौरान परिसंपत्तियों और दोनों राज्यों से जुडे़ अन्य मसलों पर बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Uttarakhand Finance Minister Prakash Pant meets Yogi Adityanath

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यूपी के साथ परिसंपत्तियों का मामला पूरी तरह से निबट नहीं पाया है। ज्यादातर परिसंपत्तियों का बंटवारा सिंचाई नहरों से संबंधित है। इसके अलावा, आवासीय कालोनियां भी हस्तांतरित होनी हैं। जमरानी बांध परियोजना का इश्यू भी सामने है, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के ज्वाइंट वेंचर से काम होना है। इस परियोजना के लिए दोनों ही राज्यों के बीच जल्द ही एमओयू भी साइन होना है। इसके अलावा, दोनों राज्यों के बीच परिवहन सेवाओं के संचालन का मामला भी अब तक फंसा हुआ है। 

हालांकि योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री प्रकाश पंत की मुलाकात में शनिवार को ये मामला नहीं आया। फोकस परिसंपत्तियों के बंटवारे और जमरानी बांध परियोजना पर ही रहा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि 37 सिंचाई अभी पूरी तरह से उत्तराखंड को मिलनी है। इसके अलावा, जमरानी बांध परियोजना में 57 फीसदी हिस्सेदारी यूपी की रहनी है। योजना से दोनों राज्यों को होने वाले लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। पंत के अनुसार, दोनों राज्यों के मुख्य सचिव के बीच जल्द ही इन मसलों को लेकर मीटिंग पर सहमति बनी है।

दूसरी तरफ, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी सोमवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। सीएम रविवार को लखनऊ जाएंगे, जहां उन्हें उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेना है। मीडिया से बातचीत में सीएम ने शनिवार को कहा कि हालांकि उनकी योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट होगी, लेकिन वे परिसंपत्तियों और राज्य से जुडे़ अन्य मसलों पर भी बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed