{"_id":"5bafb4b8867a5570ed379cb3","slug":"uttarakhand-finance-minister-prakash-pant-included-in-gst-council-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के समूह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के समूह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी शामिल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश पंत
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी काउंसिल के लिए गठित मंत्रियों के समूह में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत को भी जगह मिली है। यह समूह देश में प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं की स्थिति में राजस्व जुटाने की रूपरेखा तय करेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई काउंसिल की बैठक में समूह बनाने का निर्णय लिया गया था। काउंसिल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को समूह का संयोजक बनाया गया है। समूह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत के अलावा असम के वित्त मंत्री डॉ.हेमंता बिस्वा, केरल के वित्त मंत्री डॉ.टीएएम थॉमस, महाराष्ट्र के वित्त एवं आबकारी मंत्री सुधीर मंगतिवार, ओडिसा के वित्त मंत्री शशिभूषण बहरा और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन