फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand: father attempts sexual assault on his minor daughter

शर्मनाकः पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां ने बमुश्किल बचाया

Fri, 13 Mar 2020 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Mar 2020 10:03 AM IST
सार

  • मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
uttarakhand: father attempts sexual assault on his minor daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के चीखने चिल्लाने पर बचाव करने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला थाने पहुंची। महिला ने थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को तहरीर देकर बताया कि वह अपने किसी काम से पास के खेत में गई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी थी।
विज्ञापन


बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब घर पहुंची तो देखा उसका पिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। जब उसने विरोध करते हुए बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया। आसपास के लोग पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 521, 323 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने टीचर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात करने का भी आरोप

रुड़की में एक छात्रा ने अपने ही टीचर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि टीचर बाद में शादी से मुकर गया औैर उसका गर्भपात भी करा दिया। छात्रा ने पुलिस से मौखिक शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक छात्रा बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह दो साल पूर्व एक टीचर से ट्यूशन पढ़ने जाती थी, उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि उस दौरान टीचर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं धर्मपरिवर्तन कर शादी करने की बात कही।

आरोप है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई तो टीचर ने गर्भपात कर दिया। इतना ही नहीं टीचर ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब टीचर उससे शादी की बात तो दूर बात तक नहीं करता है। साथ ही जान से मारने की धमकी देता है। छात्रा ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।

उधर, पुलिस ने मामले में लिखित शिकायत करने की बात कही तो छात्रा कोतवाली से वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed