फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand expectation from budget.

बजटः सड़क, बिजली और पानी की आस में उत्तराखंड

Mon, 29 Feb 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Feb 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand expectation from budget.

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट से उत्तराखंड को भी काफी उम्मीदें हैं। नौ मार्च से प्रदेश का बजट सत्र शुरू है।

विज्ञापन


बजट सत्र से पहले प्रदेश सरकार की कोशिश यह भी है कि केंद्रीय सहायता पर तस्वीर साफ हो जाए। उद्योगों को उम्मीद है कि जेटली के बजट से प्रदेश के उद्योगों को भी राहत मिलेगी। दूसरी ओर, प्रदेश सरकार ग्रीन बोनस और अवस्थापना विकास में भी केंद्र से सकारात्मक रुख की उम्मीद कर रही है।

14वें वित्त आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद से ही उत्तराखंड के लिए भी स्थिति खासी बदल गई है। वित्त आयोग की संस्तुतियों के लागू होने के बाद से ही प्रदेश सरकार करीब 1500 करोड़ रुपये के सीधे नुकसान की शिकायत कर रही है। केंद्रीय करों में उत्तराखंड का हिस्सा बढ़ा है पर विशेष योजना सहायता और केंद्रीय योजनाओं का फंडिंग पैटर्न बदल जाने से प्रदेश को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को इस बार केंद्रीय सहायता बढ़ने की उम्मीद है।

अवस्थापना विकास प्रदेश सरकार के लिए चुनौती

uttarakhand expectation from budget.

दूसरी ओर, अवस्थापना विकास प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। सड़क, बिजली, पानी और शहरी विकास की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र से नई योजनाओं की मांग भी की जा रही है। सीमांत क्षेत्रों का विकास प्रदेश के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी बजट से नई योजनाओं की उम्मीद की जा रही है।

पर्यावरण को लेकर प्रदेश सरकार को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खनन से अधिक राजस्व की उम्मीद है पर इस पर एनजीटी का सख्त रुख सरकार को आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रहा। ऐसे में ग्रीन बोनस पर प्रदेश सरकार जोर दे रही है। इसके लिये केंद्र से 2000 करोड़ रुपये के ग्रीन बोनस की मांग भी की जा चुकी है।

उद्योगों को भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बाजार में मांग बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठायेगी। कर्मचारियों और नौकरी पेशा वर्ग को आयकर की छूट की सीमा में इजाफे की उम्मीद है। इसी तरह सेवा क्षेत्र के विस्तार के लिए भी केंद्र से नई योजनाओं की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed