{"_id":"619725d541071c6fe90cec97","slug":"uttarakhand-elelction-2022-news-bjp-prabudha-jan-sammelan-in-pauri-today-dushyant-kumar-gautam-will-attend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले दुष्यंत कुमार गौतम- अगली लड़ाई देश के जयचंदों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले दुष्यंत कुमार गौतम- अगली लड़ाई देश के जयचंदों से
Fri, 19 Nov 2021 06:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:59 PM IST
सार
अदिति न्यास में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन का शुभारंभ दुष्यंत कुमार गौतम, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल गोयल ने किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की ओर से श्रीनगर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि अगली लड़ाई सीमा पर नहीं, बल्कि देश में रहने वाले जयचंदों से होगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में पौड़ी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों श्रीनगर, पौड़ी व चौबट्टाखाल के भाजपा कायर्कताओं सहित मेडिकल कॉलेज, गढ़वाल विवि व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के इस एलान से भाजपा-कांग्रेस में हलचल
विज्ञापन
दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्षों के बीच 78 प्रतिशत मतों के साथ पहले पायदान पर हैं। उन्होंने डबल इंजन की सरकारों के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के गौरव का बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने महिलाओं, बालिकाओं, सैनिकों के सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नकली राशन कार्ड, नकली मनरेगा कार्ड, नकली कंपनी और नकली एनजीओ बंद हो गए। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों को देश को बेहतर दिशा देनी है। बुद्धिजीवियों को जन जागरण करना चाहिए। अगली लड़ाई टैंकों या फाइटर से नहीं होगी। अगली लड़ाई देश में रहने वाले जयचंदों से होगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश संयोजक अनिल गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. एमएन गैरोला और संचालन विधान सभा प्रभारी नीरज पांथरी ने किया।
Uttarakhand Election 2022: भाजपा की 3.5 लाख नए वोटरों पर भी नजर, नाम शामिल कराने में जुटी पार्टी
बिल वापसी विपक्ष की हार
दुष्यंत कुमार ने कहा कि भारी मन से कहना पड़ रहा है कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस लिए हैं। सालों-साल के मंथन के बाद किसानों के हित में यह कानून बनाए गए थे। पूर्व की सरकारों ने भी इसके लिए प्रयास किए थे। सरकार की कोशिश थी कि किसानों को अच्छे दाम मिलने चाहिए और कांट्रेक्ट फार्मिंग की छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को वापस लिया जाना विपक्ष की हार है। इस मामले में विपक्ष की भूमिका ठीक नहीं रही। विपक्ष ने किसान आंदोलन खड़ा किया। विपक्ष को देश धर्म से कोई मतलब नहीं है। आंदोलन को हिंसात्मक रूप दिया गया। लोगों की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का काम किया गया। पुलिसकर्मियों पर तलवार से वार किया गया। तिरंगा का अपमान किया गया। सरकार ने लोकतंत्र की भावना को देखते हुए कानून वापस लेकर शांति अमन चैन का वातावरण खड़ा करने का काम किया है। उधर, कार्यक्रम से दुष्यंत कुमार ने धारी देवी में पूजा अर्चना की।