फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand electricity Power Cut UPCL claims currently power available no cut

Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ने लगी बिजली की मांग...यूपीसीएल का दावा, फिलहाल बिजली उपलब्ध, कटौती नहीं

Fri, 19 May 2023 01:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 May 2023 01:12 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया, जिससे बिजली की मांग गिरकर 4.5 करोड़ यूनिट तक आ गई। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि फिलहाल बिजली की किल्लत नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand electricity Power Cut UPCL claims currently power available no cut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में भले ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है लेकिन यूपीसीएल का दावा है कि अभी कटौती जैसी नौबत नहीं आई है। यूपीसीएल प्रबंधन का ये भी दावा है कि बिजली की मांग बढ़ने पर काशीपुर का एक और गैस आधारित प्लांट शुरू कर दिया जाएगा, जिससे करीब 35 लाख यूनिट बिजली मिलेगी।

विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को मई माह की सर्वाधिक 4.9 करोड़ यूनिट तक बिजली की मांग पहुंच गई थी, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल ने बिजली की उपलब्धता पूरी की लेकिन कुछ जगहों पर निर्धारित उत्पादन न होने से हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में 45 मिनट की कटौती करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया, जिससे बिजली की मांग गिरकर 4.5 करोड़ यूनिट तक आ गई। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि फिलहाल बिजली की किल्लत नहीं है।

विज्ञापन


मई व जून माह में भी मिलती रहेगी बिजली
काशीपुर का एक प्लांट अभी रिजर्व में है। बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंचने और बाजार में बिजली के दाम 10 रुपये प्रति यूनिट से ऊपर जाने पर वह अपने गैस आधारित प्लांट से 9.27 रुपये प्रति यूनिट की दर से 35 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर विवाद, भाजपा नेता ने कहा- हम 21वीं सदी में...बच्चों की खुशी जरूरी

उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस आधारित दो प्लांट से करीब 49 लाख यूनिट बिजली रोजाना उत्पादित की जा रही है। इस बार बिजली आपूर्ति योजनाबद्ध की गई है। केंद्रीय पूल, राज्य पूल के अलावा केंद्र के गैर आवंटित कोटे से भी मई व जून माह में भी बिजली मिलती रहेगी। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बिजली की कमी की वजह से घोषित विद्युत कटौती नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed