फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Elections 2022: Trivendra singh rawat and Harish rawat Meeting Photo viral on Social Media

उत्तराखंड: चुनाव से पहले हरीश रावत और त्रिवेंद्र की मुलाकात की सियासी गलियारों में खूब हो रही चर्चा

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

Uttarakhand Elections 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि वह डिफेंस कालोनी स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर गए थे। इसका पता चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे मिलने वहां पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Elections 2022: Trivendra singh rawat and Harish rawat Meeting Photo viral on Social Media
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की रविवार को हुई मुलाकात चर्चाओं का विषय बनी हुई है। चुनाव से ठीक पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि वह डिफेंस कालोनी स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर गए थे। इसका पता चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे मिलने वहां पहुंच गए थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आरएसएस ने तैयार किया चुनाव में जीत का खाका, 70 विधानसभाओं में बनाएगा समन्वयक
विज्ञापन


फिजियोथेरेपी सेंटर उनके घर के नजदीक था। खुशनुमा माहौल में मुलाकात हुई। राजनीती में यह सब चलता है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वह काफी लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले। चलते-चलते उनसे मुलाकात हुई है। कोरोना के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखकर संतोष हुआ। स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा मैं स्वस्थ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के असंतुष्टों से संपर्क कर रहे हैं हरीश रावत

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने पक्ष में वातावरण बनाने के लिए संपर्क अभियान छेड़ा है, लेकिन भाजपा के असंतुष्टों से संपर्क कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर रहे हैं। पार्टी की पद यात्रा अभियान के बहाने हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को डोईवाला विधानसभा में भाजपा नेता के घर जाकर संपर्क साधा था। इसे भाजपा के असंतुष्टों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

डोईवाला विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। हरीश रावत इस विधानसभा में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा सक्रिय हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने उनके वहां लगातार दौरे हो रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की नजर भाजपा के असंतुष्टों पर लगी है। पिछले दिनों भाजपा की बैठकों में पूर्व दायित्वधारियों व जनप्रतिनिधियों की नाराजगी  सामने आई थी। पार्टी में कई बड़े और छोटे नेता हैं, जो संगठन और सरकार में जिम्मेदारी न मिलने से नाराज हैं। कांग्रेस अब इन असंतुष्टों को साधने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed