फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Results BJP government again in Uttarakhand CM Dhami and former Chief Minister Harish Rawat lost election

Uttarakhand Election Results: उत्तराखंड में फिर भाजपा सरकार, पिछले चुनाव से 10 सीटों का नुकसान, सीएम धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव हारे

Fri, 11 Mar 2022 12:19 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 12:19 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से जीते जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर गढ़वाल सीट से बेहद नजदीकी अंतर से पराजित हुए। मतगणना के रुझानों के मुताबिक, प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 47 पर आगे चल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Results BJP government again in Uttarakhand CM Dhami and former Chief Minister Harish Rawat lost election
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही पिछले चार चुनावों से सरकार के रिपीट न होने का बना मिथक भी टूट गया। लेकिन निर्वाचित सरकारों में मुख्यमंत्री के चुनाव न जीत पाने का मिथक बरकरार रहा। चुनाव में दो बड़े उलटफेर हुए। पहला सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। मोदी मैजिक और डबल इंजन के काम के दम पर भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


धामी मंत्रिमंडल के एक मंत्री हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्वरानंद को छोड़कर बाकी सभी मंत्री चुनाव जीत गए। यतीश्वरानंद को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने हरा दिया। लेकिन हरीश रावत लालकुआं से अपनी सीट नहीं बचा सके। उन्हें कांग्रेस के मोहन सिंह बिष्ट से मात दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से जीते जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर गढ़वाल सीट से बेहद नजदीकी अंतर से पराजित हुए। मतगणना के रुझानों के मुताबिक, प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 47 पर आगे चल रही है। इस हिसाब से भाजपा को 2017 के चुनाव से 10 सीटों का नुकसान हो रहा है जबकि कांग्रेस सिर्फ सात सीटों के फायदे में है। वह अभी 18 सीटों पर अटकी है। बसपा ने लक्सर और मंगलौर सीट जीत ली है जबकि यमुनोत्री और खानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। पहली बार पूरे दमखम से सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ी आप खाता नहीं खोल पाई। आप के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विस सीट पर चुनाव हार गए। 
विज्ञापन


काऊ की फिर सबसे बड़ी जीत
रायपुर विधानसभा सीट से 2017 में सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीतने वाले भाजपा के उमेश शर्मा काऊ ने एक बार फिर यह कमाल करने में कामयाब रहे। उन्होंने 30,052 के सबसे बड़े अंतर से कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 81,72,173 मतदाता थे
  • 53,42,462 ने मतदान किया
  • 11697 पोलिंग बूथ थे
  • 65.37 प्रतिशत मतदान रहा

अब तक हुए पांच विधानसभा चुनाव में दलीय प्रदर्शन

दल         2022             2017     2012       2007             2002
भाजपा 47(रुझान) 57 31  35  19
कांग्रेस 19(रुझान) 11 32 21 36 
बसपा 02 00 03 08 07
यूकेडी/यूकेडीपी 00 00 01 03 04
एनसीपी 00 00 00 00 01 
निर्दलीय 02 02 03 03 03
 

लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मान्यता दी और पुष्कर सिंह धामी के काम को सम्मान दिया। पार्टी प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताती है। दो-तीन दिन में सरकार बन जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।- प्रह्लाद जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी, उत्तराखंड

हम पहले ही कह रहे थे कि उत्तराखंड की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अगाध लगाव है। भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। भाजपा के पक्ष मतदान करने के लिए मतदाताओं का दिल से आभार।- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed