फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Commission Press conference Held Today Regarding SIR votes

SIR: उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 8.26 लाख वोट कटे, 19 लाख को जारी होंगे नोटिस

Tue, 14 Jul 2026 03:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 03:20 PM IST
सार

प्रदेश के 19 लाख मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म में विसंगतियों के कारण उन्हें चुनाव आयोग के नोटिस जारी किए जाएंगे। 11 सितंबर तक नोटिस और आपत्ति का निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Commission Press conference Held Today Regarding SIR votes
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण पूरा होने के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई। इसमें 8.26 लाख वोट कट गए हैं। ये ऐसे वोटर हैं, जो अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड, दोहरे की श्रेणी में आते थे। वहीं, 19.04 लाख मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनके एसआईआर प्रपत्र में विसंगतियां पाई गई हैं। इन सबको अब चुनाव आयोग 25 जुलाई से नोटिस जारी करेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19 लाख मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म में विसंगतियों के कारण उन्हें चुनाव आयोग के नोटिस जारी किए जाएंगे। 11 सितंबर तक नोटिस और आपत्ति का निपटारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोअर पीसीएस: राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, 27 जुलाई से पहले चरण के साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

71,33,785 मतदाता शामिल

बताया कि मतदाता सूची में 71,33,785 मतदाता शामिल हैं। इसमें  52% पुरुष, (37,23,000) और 47% महिला(34,23,000) हैं। हरिद्वार में 12,45,000 , देहरादून में 11,90,000 ऊधमसिंह नगर में 11,55,000 मतदाता हैं।  रुद्रप्रयाग के 1.80 लाख, चम्पावत में 1.88 लाख, बागेश्वर में 200919 मतदाता आये हैं। अब  15 सितंबर को मतदाता सूची आएगी। प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 11733 से बढ़कर 12543 हुई है। 

यहां चेक करें अपना नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई है। अगर आपने एसआईआर प्रपत्र भरा है तो वेबसाइट पर अपने वोटर आईडी के इपिक नंबर की मदद से अपना नाम सर्च कर लें। आप अपने बीएलओ के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय में भी ड्राफ्ट मतदाता सूची देख सकते हैं। मतदाता सूची में जिनका नाम होगा, इसका मतलब है कि उनका वोट सुरक्षित है। हो सकता है कि किसी विसंगति के कारण उन्हें नोटिस आ जाए।

नहीं भरा एसआईआर प्रपत्र, उन्हें भरना होगा फॉर्म-6

जिन मतदाताओं ने समय से प्रपत्र न मिलने या किसी अन्य कारण से एसआईआर प्रपत्र नहीं भरा है और उनके बीएलओ ने उन्हें अनकलेक्टेबल श्रेणी में डाल दिया है, उनका वोट इस मतदाता सूची में नहीं होगा। लिहाजा, उन्हें नए सिरे से फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ उन्हें एसआईआर जैसा ही घोषणा पत्र भी भरना होगा। इसके बाद ही उनका वोट बन सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed