फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Voters increased by 25 lakh till the fifth election of the state

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: राज्य के पांचवें चुनाव तक 25 लाख बढ़ गए वोटर, इस बार होंगे 11 हजार से ज्यादा बूथ

Sun, 28 Nov 2021 12:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

uttarakhand election 2022: 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हजार तक पहुंच चुकी है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक यह संख्या और बढ़ जाएगी। नए वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रदेश में जारी है।
 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Voters increased by 25 lakh till the fifth election of the state
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड गठन के बाद से अब तक प्रदेश में वोटरों की संख्या में 25 लाख का इजाफा हो चुका है। जहां अंतरिम सरकार के बाद 2002 के पहले चुनाव में प्रदेश में 52 लाख 70 हजार मतदाता थे, वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए अब तक इनकी संख्या 78 लाख 46 हजार तक पहुंच चुकी है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक यह संख्या और बढ़ जाएगी। नए वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रदेश में जारी है।
विज्ञापन


राज्य गठन के बाद निर्वाचित सरकार के लिए पहला विधानसभा चुनाव 2002 में हुआ था। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 54.34 प्रतिशत रहा था जबकि चुनाव 6753 बूथों पर हुआ था। 2007 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 63.72 रहा जबकि पोलिंग बूथों की संख्या 7491 थीं। 2012 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 67.22 दर्ज हुआ जबकि पोलिंग बूथों की संख्या 9806 थी। इसके बाद हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 65.60 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पोलिंग बूथों की संख्या 10,854 थी। अब चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती ज्यादा से ज्यादा वोटरों को पोलिंग बूथों तक लाने की है। इसके लिए आयोग विशेष कसरत कर रहा है ताकि 2021 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। 

2002 चुनाव पर एक नजर

कुल मतदाताओं की संख्या- 52,70,375
कुल मताधिकार का प्रयोग करने वाले- 28,63,886
मतदान प्रतिशत- 54.34 प्रतिशत
कुल मतदान केंद्र- 6753
2007 चुनाव पर एक नजर
कुल मतदाताओं की संख्या- 60,82,755
कुल मतदाधिकारी का प्रयोग करने वाले- 37,61,854
मतदान प्रतिशत- 63.72
कुल मतदान केंद्र- 7491
2012 चुनाव पर एक नजर
कुल मतदाताओं की संख्या- 62,77,956
कुल मताधिकार का प्रयोग करने वाले-42,19,925
मतदान प्रतिशत-67.22
कुल मतदान केंद्र- 9806
2017 चुनाव पर एक नजर
कुल मतदाताओं की संख्या-75,92,996 
कुल मताधिकारी का प्रयोग करने वाले- 49,89,690
मतदान प्रतिशत-65.60
कुल मतदान केंद्र-10,854
2021 चुनाव की तैयारी पर नजर
कुल मतदाताओं की संख्या(एक नवंबर तक) - 78,46,000
कुल मतदान केंद्र- 11,647
(चुनाव के वोटरों की अंतिम संख्या जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी होगी।)

दो दिन मतदाता बनाने का बड़ा अभियान
निर्वाचन विभाग की ओर से युवाओं को लगातार वोटर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत 27 व 28 नवंबर को प्रदेशभर में बड़ा अभियान चलेगा। इसमें कोई भी अपना वोट अपने निकटतम पोलिंग बूथ पर जाकर बनवा सकता है। दो दिन सभी बीएलओ अपने बूथ में बैठेंगे। इसके साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना वोट बनवा सकते हैं। 30 नवंबर तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह में अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed