फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: under current like Delhi in 2013 seen Uttarakhand also says Manish Sisodia

Uttarakhand Chunav 2022: उत्तराखंड में दिख रहा 2013 में दिल्ली की तरह अंडर करंट- मनीष सिसोदिया

Sat, 12 Feb 2022 07:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Feb 2022 07:52 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में वर्ष 2013 के चुनाव में जिस तरह का अंडर करंट लोगों में था, वही स्थिति उत्तराखंड में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: under current like Delhi in 2013 seen Uttarakhand also says Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप पहली बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में वर्ष 2013 के चुनाव में जिस तरह का अंडर करंट लोगों में था, वही स्थिति उत्तराखंड में दिखाई दे रही है। दिल्ली की तर्ज पर आम जनता आप की सरकार बना रही है। 

विज्ञापन


इस बार लोग आप को मौका देने का मन बना रहे
शनिवार को धर्मपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में सिसोदिया ने कहा कि चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। हर जगह आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कांग्रेस व भाजपा का एक ही मकसद है भ्रष्टाचार। लेकिन आप सत्ता में आने के बाद उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देखते हुए इस बार लोग आप को मौका देने का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand Chunav 2022: आप की 10 गारंटी और 119 वादों की नींव पर उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा को 10-10 बारी-बारी से सत्ता दी। लेकिन दोनों दलों ने कोई नया काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने पांच सालों में 9245 घोषणाएं की है। जिसमें सिर्फ 18 घोषणाएं पूरी की है। जबकि पांच सौ घोषणाओं पर सिर्फ कागजी आदेश हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों किस आधार पर जनता से वोट मांग रही है। दोनों दल इस बात को कह सकते हैं कि हमने काम नहीं किया तो वोट मत देना। इस बात को सिर्फ आम आदमी पार्टी की कह सकती है। आप ने काम करके दिखाया है।
 
भाजपा व कांग्रेस फर्जी घोषणाएं कर रही है। दोनों के मन में सिर्फ भ्रष्टाचार भरा हुआ है। भाजपा राज में बैक डोर से अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी दे दी। आप नेता कर्नल कोठियाल को भी 25 हजार लेकर चौकीदार की नौकरी दे दी। भाजा और कांग्रेस भ्रष्टाचार के धंधे को आगे बढ़ाने के लिए जनता से वोट मांग रही हैं। भाजपा ने पांच साल में न तो पलायन रोकने की दिशा में काम किया और न ही अच्छे स्कूल व अस्पताल बनाए। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह अच्छे काम के आधार पर उत्तराखंड की जनता से एक मौका देने की अपील कर रही है।

45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी आप 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव राज्य की दशा और दिशा बदलने में निर्णायक साबित होगें। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा सीट सहित प्रदेश में 45 से अधिक सीटों को जीतकर आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने के लिए आप संकल्प के साथ काम करेगी।

शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो विधानसभा प्रभारी कार्यालय से शुरू होकर प्रमुख बाजारों होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने लोगों से ऋषिकेश विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेगी एक स्वच्छ छवि वाले युवा नेता हैं, ऋषिकेश को आज ऐसे ही युवा नेताओं की जरूरत है।

आप प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनती रही हैं। क्षेत्रीय दल जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए। अब जनता को विकल्प मुहैया कराने के लिए आप प्रदेश की चुनावी मैदान में आ चुकी है। इससे दोनों राष्ट्रीय दलों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में जो अभूतपूर्व सर्मथन पार्टी को मिला है उससे साफ हो गया है कि पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed