फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Sarsanghchalak Bhagwat fake letter goes viral, RSS complains to Election Commission

Uttarakhand Election 2022 : संघ प्रमुख का फर्जी पत्र वायरल, आरएसएस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Mon, 14 Feb 2022 07:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Feb 2022 07:59 PM IST
सार

आरएसएस ने सरसंघचालक मोहन भागवत का एक फर्जी पत्र वायरल होने के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की। साथ ही देहरादून कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर भी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Sarsanghchalak Bhagwat fake letter goes viral, RSS complains to Election Commission
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरएसएस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की। साथ ही देहरादून कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर भी दी।

विज्ञापन


संघ के संपर्क प्रमुख राजेश सेठी के मुताबिक, इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भी शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। पत्र में कहा गया कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया, इंटरनेट और व्हाट्सएप समूहों में मोहन भागवत का एक कूटरचित हस्ताक्षरों से युक्त फर्जी लेटर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस पत्र से आरएसएस का कोई भी संबंध नहीं है। इसमें सरसंघचालक के हस्ताक्षर भी पूरी तरह से फर्जी हैं, जो एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। पत्र में कहा गया है कि संघ विशुद्ध रूप से विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Election 2022: जसपुर विधायक सहित 24 लोगों पर जिंदा जलाने के प्रयास का मुकदमा, ये है मामला

इसलिए यह पत्र संघ को बदनाम करने व चुनाव में आरएसएस का नाम जोड़कर राष्ट्रीय हितों को हानि पहुंचाने की दृष्टि से तैयार किया गया प्रतीत होता है। प्रकरण को गंभीर बताते हुए आयोग से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन में मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया। सेठी ने कोतवाली देहरादून को भी तहरीर दी और प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed