{"_id":"620679187d974d571b1f2a2a","slug":"uttarakhand-election-2022-sanitary-pai-will-be-available-at-sakhi-polling-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : सखी मतदान केंद्र पर उपलब्ध होंगे सेनेटरी पैड, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगी खास सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : सखी मतदान केंद्र पर उपलब्ध होंगे सेनेटरी पैड, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगी खास सुविधाएं
Fri, 11 Feb 2022 08:33 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर सेनेटरी पैड भी उपलब्ध होंगे। साथ ही यहां फीडिंग रूम भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
मतदान में महिलाओं की भागेदारी व मत प्रतिशत बढाने के लिए सखी बूथ की परिकल्पना की गई है।गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में कीर्ति इंटर कालेज में सखी बूथ बनाया गया है। सखी बूथों पर महिलाओं के लिए हर सुविधाा का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां प्रतीक्षा कक्ष व प्ले रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
गर्भवती, धात्री व बुजुर्ग महिलाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा
इस बूथ पर खास तौर से गर्भवती, धात्री व बुजुर्ग महिलाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यदि किसी महिला मतदाता का छोटा बच्चा है जिसे छोड़कर वह काफी लंबे समय तक घर से बाहर नहीं रह सकती है, या फिर बच्चे को समय-समय पर दूध पिलाना पड़ता है। घर में बच्चे को देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
ऐसी महिला मतदाता के लिए सखी बूथ पर फीडिंग रूम की व्यवस्था के साथ ही छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं सखी बूथ पर महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर सैनेट्री पैड भी उपलब्ध होंगे। सखी बूथ पर मतदान कर्मियों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद होगा। सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी।
महिलाओं के सहयोग के लिए बूथ पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी तैनाती रहेगी। सखी बूथ की समन्वयक नीतू फुलारा ने बताया कि सखी बूथ पर आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को सैनेट्री पैड भी उपलब्ध होंगे। यहां फीडिंग रूम के साथ ही बच्चों को खेलने के लिए भी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।