फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Samajwadi Party State Head Rajendra Chaudhary Told About Election

उत्तराखंड: सपा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोशी, कहा- 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड प्रभारी और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Samajwadi Party State Head Rajendra Chaudhary Told About Election
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने देश और जनता की आवाज को दबाया है, आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने वाला है, यह कहना है समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का। उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसी अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि उनकी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई। उत्तराखंड प्रभारी और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य यूपी और उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाने का है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही राजनैतिक विकल्प है। जिस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ, वह आगे नहीं बढ़ सका। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने उत्तराखंड में विकास का झूठ फैलाया। उत्तराखंड की समस्या राजनैतिक अस्थिरता के कारण विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन


पलायन और बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों के पास काम नहीं है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सत्ताधारी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से अन्नदाता परेशान हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सड़कें बदहाल हैं। पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस प्रकार यूपी में समृद्धि एवं खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुए थे, उसी प्रकार उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन की बेहतरी को प्राथमिकता दिलाने का कार्य होगा। 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का है। कहा कि बीजेपी ने जनता की आवाज को दबाया है, भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का दुष्चक्र रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां की राजनीति में नैतिक पक्ष सर्वोपरि होना चाहिए, लेकिन भाजपा इसके विपरीत आचरण करती है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सत्यनारायण सचान, शोएब अहमद, आभा बड़थ्वाल, हुसैन अहमद, एसके राय, सुभाष पंवार, डॉ. राजेन्द्र पराशर, मशकूर कुरैशी, प्रो राकेश पाठक, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, गुलफाम, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, आलोक राय, राजेन्द्र चौधरी, हनीफ गांधी, कृष्ण कुमार, रेखा मौर्या, नासिर मंसूरी, अनुराग कुकरेती आदि मौजूद रहे।

अपने ही पूर्व नेता को भूली सपा, विरोध
कार्यसमिति की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता स्व.विनोद बड़थ्वाल की तस्वीर न होने पर विरोध जताया। पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमा बोरा ने प्रभारी राजेंद्र चौधरी के सामने ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने पार्टी की इतने दिन सेवा की, उन्हीं की तस्वीर को एक भी पोस्टर, बैनर पर नहीं लगाया गया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उनसे माफी मांगी।

कई बार हुआ हंगामा
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कई बार स्थिति बिगड़ी। एक जिलाध्यक्ष को जब मंच पर बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम लेना तो गवारा ही नहीं किया गया, अब मुझे चाहे जिलाध्यक्ष मानो या न मानो। फिर किसी तरह उन्हें समझाया गया। ऐसी परिस्थितियां कई बार पैदा हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed