Uttarakhand Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 30 विधानसभा सीटों पर ये हैं नाम...
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी इस सूची में फिलहाल 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह हैं उम्मीदवारों के नाम:
उक्रांद 25 से अधिक प्रत्याशियों की दूसरी सूची कल करेगा जारी
उत्तराखंड क्रांति दल में 25 से अधिक प्रत्याशियों की दूसरी सूची फाइनल हो चुकी है। जिसे सोमवार को घोषित किया जाएगा। जबकि दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी इस बार चुनाव मैदान में उतरेंगे या फिर खुद चुनाव न लड़ते हुए प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाएंगे। इस पर भी जल्द स्थिति स्पष्ट होगी।
उत्तराखंड क्रांति दल की अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की कवायद चल रही है। इसे लेकर दल की अन्य संगठनों के साथ कई बार की बैठकें हो चुकी है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के मुताबिक संयुक्त मोर्च के गठन की कवायद की वजह से ही दल अब तक अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को दल प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा। दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अन्य क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की कवायद जारी है।