{"_id":"616db4dda969122c4507d363","slug":"uttarakhand-election-2022-resignation-of-yashpal-and-sanjeev-arya-accepted-from-post-of-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: विधायक पद से यशपाल और संजीव आर्य का इस्तीफा मंजूर, भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: विधायक पद से यशपाल और संजीव आर्य का इस्तीफा मंजूर, भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में हुए थे शामिल
Mon, 18 Oct 2021 11:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:26 PM IST
सार
2017 में भाजपा व कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते तीन विधायक ने दल-बदल के चलते विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
यशपाल आर्य/ संजीव आर्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल से विधायक संजीव आर्य का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा मंजूर किया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल और उनके बेटे संजीव आर्य ने 11 अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को विधानसभा की सदस्य पद से त्याग पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
दोनों के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में पूर्व कैबिनेट यशपाल आर्य ने बाजपुर सीट और उनके बेटे संजीव आर्य ने नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर जीते हासिल की थी। यशपाल और संजीव ने भाजपा छोड़ कर फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों ने विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा था।
विज्ञापन
दल-बदल से तीन विधायक दे चुके इस्तीफा
2017 में भाजपा व कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते तीन विधायक ने दल-बदल के चलते विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जिसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल राजकुमार, भाजपा से कांग्रेस में गए यशपाल आर्य, संजीव आर्य का इस्तीफा मंजूर हो चुका है। हालांकि धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा भी भाजपा में शामिल हुए हैं। दल बदल के बावजूद दोनों निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से न तो इस्तीफा दिया है न ही किसी सदस्य ने उनके खिलाफ विधानसभा को कोई याचिका दी है।
विज्ञापन