फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Purola independent candidate Durgesh Lal joined Congress

उत्तराखंड चुनाव 2022: पुरोला में निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल साथियों संग कांग्रेस में शामिल

Wed, 10 Nov 2021 11:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:47 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Purola independent candidate Durgesh Lal joined Congress
कांग्रेस में शामिल हुए निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल को अपने पाले में कर लिया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकेे हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है और समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहे हैं, उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गेश लाल एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुड़ने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश लाल के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवाई जन एकता मंच के संयोजक चंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह चैहान, सचिव गुलाब सिंह रावत, पूर्व प्रधान सतीश चैहान, महावीर सिह राणा, जयराम चौहान, मारखंडी, प्रदीप रावत, प्रधान जोगेंद्र सिंह, सुरेश, प्रधान श्याम लाल, प्रधान मनीष, प्रधान विक्रम, प्रधान हरदेव, प्रधान जीवन लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश, देवेश्वर लाल, ग्रोवर यूनियन के अध्यक्ष विनोद रावत आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, सुखदेव रावत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed