फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: people above 80 years of age will be able to vote from home

चुनाव 2022: इस बार मिलेगी नई सुविधा, 80 वर्ष से अधिक आयु वाले घर से दे सकेंगे वोट

Wed, 03 Nov 2021 04:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Nov 2021 04:51 PM IST
सार

इन सभी मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले अल्मोड़ा के उप चुनाव में इसे आजमाया जा चुका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: people above 80 years of age will be able to vote from home
मतदाता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार 80 से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और कोविड संदिग्ध मतदाता अपने घर से ही वोट दे सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में 80 से अधिक आयु वर्ग के कुल एक लाख 65 हजार 113 मतदाता हैं जबकि 53,900 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले अल्मोड़ा के उप चुनाव में इसे आजमाया जा चुका है।
विज्ञापन


चुनाव 2022: उत्तराखंड में बढ़े 30 हजार नए मतदाता, युवाओं को वोटर बनाना सबसे बड़ी चुनौती 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने वालों को फार्म 12-डी के साथ आवेदन करना होगा। जो लोग कोविड के संदिग्ध हैं, अस्पताल में भर्ती हैं या क्वारंटीन हैं, वह भी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएलओ उनके घर तक जाएंगे और 12-डी फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद इस तरह की जितनी भी आवेदन आएंगे, उन्हें आरओ के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आवेदनों की जांच के बाद एक सूची तैयार की जाएगी। सभी को चुनाव से पहले पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे सभी वोटरों की सूची सभी राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में सभी ऐसे मतदाताओं से पोस्टल बैलेट एकत्र किए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से पहले ही संपन्न होगी। 

किस जिले में कितने 80 से अधिक आयु वाले और कितने दिव्यांग वोटर
जिले का नाम - 80 से अधिक आयु के मतदाता - दिव्यांग मतदाता
उत्तरकाशी - 4680- 3239
चमोली - 5855- 2819
रुद्रप्रयाग - 4445- 1870
टिहरी गढ़वाल - 13292- 4583
देहरादून- 29619 - 5410
हरिद्वार - 22361- 8968
पौड़ी गढ़वाल - 19694- 3777
पिथौरागढ़ - 9392- 2936
बागेश्वर - 5320- 2455
अल्मोड़ा - 14612- 4068
चंपावत- 3644- 1273
नैनीताल - 11723- 4103
ऊधमसिंह नगर - 20476 - 8399
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed