फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: Harish Rawat and Anil Baluni praise each other

सियासत 2022: सोशल मीडिया पर खींची तलवारें अब मियान में, हरीश रावत और अनिल बलूनी ने की एक-दूसरे की तारीफ 

Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
सार

जुबानी जंग सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी, जो अब खत्म होती दिखाई दे रही है। सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर हरीश रावत ने लिखा संसद में प्रश्न उठाना विकास का एक कारगर हथियार है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: Harish Rawat and Anil Baluni praise each other
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिछले दिनों तलवारें खिंचकर सोशल मीडिया पर वार कर रहे राज्य के दो कद्दावर नेताओं ने इस बार एक-दूसरे की तारीफ की है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की ओर से अल्मोड़ा के चाय बागानों का मुद्दा संसद में उठाए जाने पर पूर्व सीएम और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बलूनी की तारीफ की है। वहीं बलूनी ने भी रावत का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


जुबानी जंग सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी, जो अब खत्म होती दिखाई दे रही है। सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर हरीश रावत ने लिखा संसद में प्रश्न उठाना विकास का एक कारगर हथियार है। मैंने 80 के दशक में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए अपने इस अस्त्र का उपयोग करते हुए बहुत कुछ हासिल किया।
विज्ञापन


जब हरिद्वार की बारी आई, तब तक मैं मंत्री बन गया था, लेकिन मैंने उत्तराखंड के लिए बहुत कुछ हासिल किया, जो संसदीय प्रश्नों आदि के जरिए की जरिए ही संभव हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा, जब मैंने अखबारों में पढ़ा कि चाय के विस्तार के लिए क्या कुछ केंद्र की सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात अनिल बलूनी के प्रश्न से आई। एक नौजवान सांसद, उत्तराखंड के लिए किस तरीके से केंद्रीय धनराशि प्राप्त कर सकते हैं, उस दिशा में कार्यरत है। सैद्धांतिक गंभीर मतभेदों के बावजूद भी वह ऐसा करते रहें, इसकी कामना करता हूं। मैंने अपनी यह कामना उनको टेलीफोन करके भी जाहिर की, उन तक पहुंचाई है। 


मैं इसके लिए हरीश जी को साधुवाद देता हूं: बलूनी 
हरीश रावत की पोस्ट के जवाब में अनिल बलूनी ने लिखा, हर सकारात्मक राजनीतिक संवाद का स्वागत किया जाना चाहिए, जो दलीय सीमाओं के बाहर आमजन की पैरवी करता हो। हमारे देश के खूबसूरत लोकतंत्र में ही ऐसे दुर्लभ दृश्य दिख सकते हैं, जब तमाम विरोधाभासों और मतभेदों के बाद भी खुले मंच से साकारात्मक विषय पर एक दूसरे की प्रशंसा, प्रोत्साहन और मनोबलवृद्धि की जाती है। मैं इसके लिए हरीश रावत जी को साधुवाद देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed