{"_id":"619b1e8e8755ae3b1b68a113","slug":"uttarakhand-election-2022-news-former-cm-harish-rawat-tiranga-yatra-in-laksar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: पदयात्रा में बोले हरीश रावत, कांग्रेस में नेता जमीन से पैदा होते हैं भाजपा में थोपे जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: पदयात्रा में बोले हरीश रावत, कांग्रेस में नेता जमीन से पैदा होते हैं भाजपा में थोपे जाते हैं
Mon, 22 Nov 2021 10:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:19 PM IST
सार
Uttarakhand Election 2022 : हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की जनता को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाया था, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सत्ताधारी भाजपा इस ओर ध्यान न देकर उद्योगपतियों के खजाने भरने में लगी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता जमीन से पैदा होते हैं और भाजपा में थोपे जाते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: चुनाव से पहले हरीश रावत और त्रिवेंद्र की मुलाकात की सियासी गलियारों में खूब हो रही चर्चा
विज्ञापन
सोमवार को खानपुर में पदयात्रा निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की जनता को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाया था, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। उलटे भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई पूरे देश में लगातार बढ़ रही है। सरकार को जनता की जरा भी फ्रिक नहीं है। परिसंपत्तियों के बंटवारे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की बर्बादी पर जश्न मना रही है। टिहरी डैम पर सरकार की लापरवाही के चलते राज्य का अधिकार खत्म हो गया है। जो संपत्तियां पहले राज्य की थीं, वो अब उत्तर प्रदेश की हो गई हैं। भाजपा उद्योगपतियों के खजाने भरने में लगी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस के दो सियासी दिग्गज साजिश के इल्जाम पर आमने-सामने
जनता बदलाव चाह रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इससे पहले उन्होंने तुगलपुर से खानपुर तक बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली। इस दौरान चौधरी विनोद कुमार, अनुपमा रावत, मनीष चौधरी, वीरेंद्र रावत, कृष्णचंद मुखिया, उमादत्त शर्मा, सत्यवीर चौधरी, जगमेर सिंह, केपी तोमर, अरुण चौधरी, सत्यजीत चौधरी, राजेश रस्तोगी, रविपाल सैनी, चंद्रपाल चौहान, रतेंद्र तिवारी, डॉ. नबाब मौजूद रहे।
नारे लगवाने पर जताई नाराजगी
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष चौधरी ने खानपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रह्लादपुर में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक दावेदार को कार्यक्रम में अपने नाम के नारे लगवाना भारी पड़ गया। व्यक्तिगत नारे लगवाने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जो कांग्रेसी अपने व्यक्तिगत नारे लगवा रहे हैं, पार्टी को उनमें जरा भी रुचि नहीं है। जो कांग्रेस के झंडे तले पदयात्रा में चलना चाहते हैं, उनका स्वागत है।