फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: BJP National General Secretary Dushyant Gautam says future is safe only in BJP

उत्तराखंड चुनाव 2022: मात्र भाजपा में ही सुरक्षित है भविष्य- राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम

Wed, 17 Nov 2021 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Nov 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP National General Secretary Dushyant Gautam says future is safe only in BJP
सम्मलेलन के दौरान दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में रैली, जनसभाओं और बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को बाजपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन


मात्र भाजपा में ही भविष्य
ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दुष्यंत गौतम ने कहा कि मात्र भाजपा में ही भविष्य है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को बराबर सम्मान देने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है, जबकि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी है। राम मंदिर का निर्माण रुकवाने का काम भी कांग्रेस ने किया था। पिछली बार बाजपुर सीट भाजपा की झोली में थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी यह सीट भाजपा के पास ही होगी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें... Manish Sisodia in Uttarakhand: उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में अबकी बार 60 के पार का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं ने अपना बूथ मजबूत कर लिया तो समझो चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि कमीशन और भ्रष्टाचार का मौका नहीं मिला तो भाजपा में लोगों का दम घुटने लगा। स्वार्थ की खातिर पार्टी छोड़कर चले गए। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टी है। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता उच्च स्तर पर कब पहुंच जाए, कुछ पता नहीं चलता।

इस दौरान गौतम को सिख कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट की और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, गौतम ने लोकतंत्र सेनानी योगराज पासी, गोपाल कोछड़ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भी संबोधित किया। संचालन सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वीरेंद्र बिष्ट ने किया। 

ये रहे मौजूद 
रामलुभाया शर्मा, मेजर सिंह, रोशन लाल तोमर उर्फ टिंकू, विकास गुप्ता, अंबीक चौधरी, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, खीम सिंह दानू, शिवराज सिंह बिष्ट, वेद भारती, उमा जोशी, यशपाल राजहंस, अमित चौहान, अनंत जैन, प्रियंका, विजय पाल सिंह, कमलेश, महेश राठौर, विमल शर्मा, गौरव शर्मा, गुलाम मुस्तफा थे। 

दून में जुटेंगे दिग्गज
भाजपा इस माह के आखिरी हफ्ते में प्रदेश कार्यसमिति बैठक और एक जनसभा करने की तैयारी में है। प्रदेश कार्यसमिति 24 व 25 नवंबर को हो सकती है। इसके बाद 26 नवंबर को जनसभा होगी। इसे पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय दिग्गज संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में एक केंद्रीय मंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। चुनाव से पहले हो रही इस कार्यसमिति में 500 से अधिक पार्टी पदाधिकारी व नेता भाग लेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, पूरी तरह से चुनावी रणनीति पर केंद्रित इस बैठक में 70 विधानसभाओं में तैनात चुनाव प्रभारी, विस्तारक व संयोजक भी बुलाए गए हैं। उनके अलावा पार्टी की चुनावी रणनीति के हिसाब से जिन नेताओं की हैसियत है, उन्हें भी बैठक में बुलाए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed