फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: arvind kejriwal today uttarakhand visit canceled

सियासत 2022: केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त, आज एक दिवसीय दौरे पर दून आने का था कार्यक्रम

Mon, 09 Aug 2021 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Aug 2021 10:18 AM IST
सार

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। उनके दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: arvind kejriwal today uttarakhand visit canceled
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त हो गया है। उनका सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आने का कार्यक्रम था। पार्टी का कहना है कि इसी माह केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम तय किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते अरविंद केजरीवाल का दौरा निरस्त
केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। उनके दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। केजरीवाल का दून में रोड शो के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते उनका दौरा निरस्त हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर देगी यूनिक बिजली गारंटी कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में एक दिवसीय दौरे पर आए थे उत्तराखंड, ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का किया था एलान
बता दें कि केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। एक माह के बाद उनका उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था।

उत्तराखंड: केजरीवाल के 'करंट' से भाजपा-कांग्रेस को झटका, मुफ्त बिजली की गारंटी देकर खेल गए सियासी दांव

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर अरविंद केजरीवाल कर सकते थे कोई बड़ा एलान
पार्टी सूत्रों का कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते थे। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक ले सकते थे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed