फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: National President of BJYM Tejashwi Surya reached Doon, welcomed everywhere

Uttarakhand Election 2022: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे दून, जगह-जगह हुआ स्वागत

Mon, 20 Dec 2021 02:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 02:44 PM IST
सार

भाजयुमो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने पर फोकस कर रहा है। इसी के तहत अब बैठकों और सभाओं का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: National President of BJYM Tejashwi Surya reached Doon, welcomed everywhere
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। तेजस्वी सूर्या कर्नाटक के सांसद हैं। सोमवार हो वह देहरादून पहुंचे। उनके स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह पर कार्यकर्ता खड़े रहे। जिसके बाद वह सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए, जहां वह पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी बैठक लेंगे। भाजयुमो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने पर फोकस कर रहा है। इसी के तहत अब बैठकों और सभाओं का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन


कल से डोईवाला में शुरू होगा सदस्यता अभियान
भाजपा युवा मोर्चा 21 दिसंबर को डोईवाला में सदस्यता अभियान को शुरू करेगा। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर और जन संपर्क अभियान भी चल रहा है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: शिक्षा मंत्री ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एक बड़े नेता पर बोला हमला, कहा- 'गिद्ध'
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी सूर्या 21 दिसंबर को डोईवाला के आशीर्वाद वाटिका परिसर में आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश सह संयोजक रविंद्र बेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में भरेंगे जोश
तेजस्वी मंगलवार को युवाओं में जोश भरने श्रीनगर जाएंगे। यहां उनका युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के भी आने की संभावना है। सूर्या सिर्फ 28 साल की आयु में बेंगलुरु दक्षिण से सांसद बने थे। वर्ष 2020 में उनको भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। मोर्चे के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम मंगलवार को रामलीला मैदान श्रीनगर में होगा। इससे पूर्व युवा मोर्च के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed