फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat took cricket bat in hand, challenged to do politics of issues

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने हाथ में लिया क्रिकेट का बल्ला, दी मुद्दों की राजनीति करने की चुनौती 

Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
सार

चुनावी मौसम में हरीश रावत घर के आंगन में बकायदा ग्रीन मैट बिछाकर हाथ में क्रिकेट बल्ला थामे हरीश रावत भाजपा को मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat took cricket bat in hand, challenged to do politics of issues
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पिछले पिछले कुुछ दिनों से मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को हवा दी जा रही है। इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत के एक चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे खूब प्रसारित किया जा रहा है। इसके जवाब में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड कर भाजपा को विकास के मुद्दों पर खेल खेलने की चुनौती दी है। 

विज्ञापन


भाजपा को मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती
घर के आंगन में बकायदा ग्रीन मैट बिछाकर हाथ में क्रिकेट बल्ला थामे हरीश रावत भाजपा को मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मेरी दाढ़ी वाली फोटो प्रसारित कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है। उसे चुनाव के समय हमेशा हिंदू-मुस्लिम ही क्यों याद आता है।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम का खेल बंद कर दो
वीडियो में हरीश कह रहे हैं, भाजपाइयों और भाजपा नेताओं मुझसे बहुत खेल रहे हो। क्या तुम्हारे पास रोजगार-रोजगार जैसा कोई खेल नहीं? अगर हमारे साथ खेल ही खेलना है तो रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दे पर खेल खेलो? हम आपको बताएंगे अपने शासनकाल में हमने कैसे महंगाई को कंट्रोल में रखा, कैसे लोगों की पेंशन लगवाई और कैसे किसानों और गरीबों के लिए योजनाएं चलाईं। आपने पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया। शिक्षा को चौपट कर दिया तो स्वास्थ्य व्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया। 

उन्होंने भाजपा को चेताने वाले अंदाज में कहा कि हिंदू-मुस्लिम का खेल बंद कर दो। अगर हिम्मत है तो विकास कार्यों का खेल खेलो और बराबरी करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को समझ लेना चाहिए कि उनके ऊपर उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने की पैरवी का झूठा इल्जाम लगाने से उनकी पार्टी का भला होने वाला नहीं है। उनकी फोटो पर दाढ़ी लगाकर भाजपा के लोग अपने मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed