फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harish rawat told for Show Bjp and his Sting operation

हरीश रावत ने छोड़ा स्टिंग का शिगूफा: कहा- हो जाए एक बार, भाजपा का स्टिंग बनाम मेरा स्टिंग 

Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022:  सियासी जानकारों के मुताबिक, हरीश रावत को इस बात का एहसास है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की सियासत जोर पकड़ेगी, स्टिंग की सियासत गरमाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harish rawat told for Show Bjp and his Sting operation
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में एक बार फिर स्टिंग की सियासत गरमाने के आसार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी के महासचिव हरीश रावत ने स्टिंग के तार छेड़े हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक पर लिखकर भाजपा को चुनौती दी, हो जाए एक बार.. भाजपा का स्टिंग बनाम मेरा स्टिंग। 

विज्ञापन


सियासी जानकारों के मुताबिक, हरीश रावत को इस बात का एहसास है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की सियासत जोर पकड़ेगी, स्टिंग की सियासत गरमाएगी। उन्हें अंदेशा है कि 2022 के चुनाव से पूर्व उनके स्टिंग को लेकर विरोधी कांग्रेस और उनको निशाना बना सकते हैं। शायद ही इसी आशंका में उन्होंने अचानक स्टिंग का शिगूफा छोड़ा है। 
विज्ञापन


चुनाव 2022: अमित शाह का उत्तराखंड दौरा टला, अब 29 व 30 अक्तूबर को आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


आओ मेरा व भाजपा का स्टिंग बड़े पर्दे पर दिखाएं
उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में पोस्ट लिखी, खनन प्रेमी हैं मुख्यमंत्री हमार, कर्मकार बोर्ड के घोटाले से न होत शर्मसार। उज्याडू बल्द को बाखरी है बड़ा दुलार, स्टिंग स्टिंग कहने से पहले याद कर लो टीएसआर, कम ऑन भाजपा। हो जाए एक बार भाजपा का स्टिंग बनाम मेरा स्टिंग। आओ रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में दोनों स्टिंग्स, जिसमें मेरा व भाजपा स्टिंग को बड़े पर्दे पर दिखाएं। मेरे पास एक व्यक्ति ताजमहल बेचने आया, मैंने उसके नाम अमेरिकन फेडरल बैंक कर दिया।

शराब व खनन को उद्योग के रूप में चलाने वाले बन रहे उपदेशक: भाजपा

प्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री की पोस्ट पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि प्रदेश में शराब व खनन को उद्योग के रूप में चलाने वाले आज उपदेशक बन रहे हैं। प्रदेश की जनता को पूर्ववर्ती सरकार के कारनामों की पूरी खबर है। 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विरोधियों को आरोप प्रत्यारोप के जरिये भ्रमजाल फैलाने से बचकर हकीकत को स्वीकार करना चाहिए। पूर्व सीएम को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस स्टिंग को दिखाने की बात कर रहे है। क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार के कुछ स्टिंग जनता ने देखे और कुछ सार्वजनिक नहीं हो पाए तो वह उन उपलब्धियों को भी सार्वजनिक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी विकास कार्य और उपलब्धियों के बूते ही जनता के बीच जाएगी और जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो भ्रष्टाचार, घपले घोटाले और अराजकता के जो मुद्दे 2017 में प्रभावी थे उन मुद्दों पर आज भी जनता की अदालत में कांग्रेस से जवाब मांगा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चल रही उठापटक और घमासान से कांग्रेस नेता हताश और निराश हैं और इसके चलते उन्हें अब कुछ नहीं सूझ रहा है। हताशा में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के बूते सत्ता का ख्वाब देखने वाली कांग्रेस को अस्तित्व के लिए फिर जूझना होगा।

बेरोजगारी दर में कमी बेहतरी का संकेत
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि सीएमईआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी की दर में 2.1 प्रतिशत की कमी आयी है और यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयास और योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रतिफल है। अगस्त में बेरोजगारी की दर 6.2 थी जो सितंबर में 4.1 तक रह गई। कोरोना में जहां देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है,ऐसे में उत्तराखंड में बेरोजगारी  दर में कमी आना सुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed