फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat said heartfelt talk, said either I will become the Chief Minister or I will sit at home

Uttarakhand Election 2022: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कही दिल की बात, मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठ जाऊंगा

Tue, 15 Feb 2022 09:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 09:47 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उनके अनुसार पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat said heartfelt talk, said either I will become the Chief Minister or I will sit at home
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उनके अनुसार पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।

विज्ञापन


हरीश के अनुसार, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाए।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। बकौल हरीश रावत, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, हालांकि इसमें दूसरों की सोच को भी समाहित करेंगे। लेकिन कहीं न कहीं जो प्रभाव रहेगा, वह उनकी सोच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : चुनाव में बदजुबानी, दांवपेच और ध्रुवीकरण की कहानी, तीन तिगाड़े पर भाजपा और यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस असहज दिखी

हरीश ने आगे कहा कि वह इस समय अपनी सोच के लिए कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं हैं। वह या तो मुख्यमंत्री बनेंगे या घर बैठना पसंद करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हाईकमान तय करेगा। जो भी निर्णय होगा, उन्हें स्वीकार होगा।

मैं और मेरी बेटी, दोनों जीत रहे हैं...

उन्होंने कहा कि पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही है। इसका श्रेय उन्होंने राहुल गांधी को दिया। उधर, इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले मतदान का रिजल्ट तो आ जाए, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद की बात है। इस विषय में वह अभी से कुछ नहीं कहना चाहते हैं। 

हरिद्वार की जतना का आशीर्वाद अनुपमा को जरूर मिलेगा
कुमाऊं की लालकुआं सीट से चुनाव लड़े पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वह और हरिद्वार ग्रामीण से उनकी बेटी अनुपमा रावत दोनों जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से किस्मत आजमा रहीं उनकी बेटी अनुपमा रावत के बारे में हरीश रावत ने कहा कि निश्चित तौर पर अनुपमा जीत रहीं हैं। उन्होंने खुद 20 से 22 साल हरिद्वार की सेवा की है, इसलिए हरिद्वार की जतना का आशीर्वाद अनुपमा को जरूर मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा की दोनों सीट पर मुकाबला कड़ा था। 

हमने बहुमत मांगा था, जनता ने उससे ज्यादा दिया
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चुनाव में हमने जनता से बहुमत मांगा था, लेकिन इस तरह के रूझान आ रहे, ऐसा लगता है, जनता ने हमें उससे ज्यादा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही हैं। वह इतनी सीटों को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed