फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Harish Rawat praises Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत ने की त्रिवेंद्र की तारीफ, कहा- चार साल कांग्रेस के उज्याड़ू बल्दों पर रखी लगाम

Mon, 13 Sep 2021 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Sep 2021 03:46 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र स्वभाव से  एक सामान्य उत्तराखंडी की तरह स्पष्टवादी नेता हैं। उन्होंने जिस तरह से चार साल तक कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को गड़बड़ी करने से रोका और नियंत्रण में रखा, इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Harish Rawat praises Trivendra Singh Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ की - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ कर भाजपा पर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र एक स्पष्टवादी नेता हैं। उन्होंने चार साल तक जिस तरह से कांग्रेस के उज्याड़ू बल्दों (कांग्रेस से भाजपा में गए नौ विधायक) पर लगाम रखी, वह काबिले तारीफ है। हालांकि यही लोग आखिरकार उनकी विदाई का कारण भी बने। 

विज्ञापन


चुनाव 2022: उत्तराखंड में संगठन की गतिविधियों की गहन समीक्षा करेगी कांग्रेस, प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए
विज्ञापन


त्रिवेंद्र स्वभाव से  एक सामान्य उत्तराखंडी की तरह स्पष्टवादी नेता
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र स्वभाव से  एक सामान्य उत्तराखंडी की तरह स्पष्टवादी नेता हैं। राजनीतिक में एक स्पष्टवादी नेता का यहां तक पहुंचना बड़ी बात है। उन्होंने जिस तरह से चार साल तक कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को गड़बड़ी करने से रोका और नियंत्रण में रखा, इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यह ऐसे लोग हैं, जिनसे खुद वह अपने हाथ छिलवा चुके हैं। इसके लिए उन्हें शाबाशी दी जानी चाहिए। हरीश रावत ने कहा यह लोग प्रेशर ग्रुप बनाकर काम करते हैं। लेकिन अब भाजपा भी समझ गई है, यह सब बोझ हैं। इनके कारण भाजपा को अपने एक मुख्यमंत्री को हटाना पड़ा। पुष्कर सिंह धामी भी जाते-जाते बचे। अगर थोड़ा और जोर लगा देते तो उन्हें भी हटा दिया जाता।

पुष्कर भविष्य के अच्छे नेता हो सकते थे...

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी भविष्य के अच्छे नेता हो सकते थे, लेकिन भाजपा जिस तरह से उनसे धड़ाधड़ घोषणाएं करा रही है, जिन्होंने कभी पूरा नहीं होना है। इसका भविष्य में उन्हें नुकसान होगा और वह मजाक का पात्र बन जाएंगे। 

अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कसा तंज
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में जो लोग बागियों को वापस लेने की बात कर रहे हैं, यदि वह लेना चाहते हैं तो फिर चूक क्यों रहे हैं। यदि उन्होंने कहा दिया कि हमने तो कोई अर्जी नहीं लगाई, फिर उनका क्या मुंह रह जाएगा। जब भाजपा ही उनसे परेशान है तो क्या कांग्रेस उन्हें झेल पाएगी।

पहले ही घर को संभालना मुश्किल हो रहा है और उसमें आप बाहर से लेकर चले आएंगे और मुसीबतें खड़ी हो जाएंगी। भाजपा इन्हें अपने पास बुलाकर आज आंसू बहा रही है, कुछ दिनों में खून के आंसू बहाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed