उत्तराखंड चुनाव 2022: बगावत शांत करने के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हो सकती है होल्ड, दोबारा होगी जारी
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बगावत कर दी है। दोनों नेताओं के समर्थक शूरवीर और राजपाल में से किसी एक को विधानसभा का टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार शाम अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बगावत को शांत करने के लिए इस सूची को होल्ड पर कर सकती है। इसके बाद कांग्रेस दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बगावत कर दी है। दोनों नेताओं के समर्थक शूरवीर और राजपाल में से किसी एक को विधानसभा का टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
दे डाली निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी
नेताओं के समर्थकों ने मांग पूरी न होने पर सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली। आगे की रणनीति बताते हुए शूरवीर और राजपाल ने कहा है कि आपसी सहमति के बाद दोनों में से कोई एक नेता ऋषिकेश विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सजवाड़ के समर्थकों ने पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
श्यामपुर स्थित एक वेडिंग हॉल में विचार विमर्श के बात दोनों नेता अपने करीब 500 समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष हरीश रावत से मिलने देहरादून रवाना हो गए हैं। वरिष्ठ नेताओं से वार्ता के बाद दोनों नेता आगे की रणनीति तय करेंगे।
देहरादून कैंट सीट पर भी घमासान
कांग्रेस में देहरादून कैंट सीट पर भी घमासान व्याप्त हो गया है। सूर्यकांत धस्माना को टिकट मिलने पर अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया है। असंतुष्ट लोगों ने चकराता रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भेजा है।