फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: congress parivartan yatra second day in roorkee

कांग्रेस परिवर्तन यात्रा: दूसरे दिन रुड़की में भरी हुंकार, कहा- पूरे उत्तराखंड में चल रही है परिवर्तन की बयार

Sun, 19 Sep 2021 04:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Sep 2021 04:37 PM IST
सार

यात्रा की शुरुआत शनिवार को हरिद्वार से हुई। रविवार को परिवर्तन यात्रा हरिद्वार और रुड़की के बाद पिरान कलियर विधानसभा में पहुंची। विधानसभा के गांव मेहवड कला में खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: congress parivartan yatra second day in roorkee
congress, parivartan yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सत्ता बदलने और सरकार के द्वारा महंगाई, पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ,भ्रष्टाचार , बेरोजगारी, तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा हरिद्वार रुड़की के बाद विधानसभा कलियर पहुंची।

विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत
परिवर्तन यात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के रविवार को कलियर पहुंचने पर विधायक हाजी फुरकान अहमद, कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार तरीके से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: हरिद्वार के दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली परिवर्तन यात्रा, हरीश रावत नहीं रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को परिवर्तन यात्रा हरिद्वार और रुड़की के बाद पिरान कलियर विधानसभा में पहुंची। विधानसभा के गांव मेहवड कला में खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा के सभी गांवों से लोग जनसभा में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून

देवेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून है। जनता ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलने के लिए मन बना लिया है। कहा कि जिस तरह से परिवर्तन यात्रा को लोगों का साथ मिल रहा है। ऐसा लगता है कि निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर: गणेश गोदियाल
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम चरम पर पहुंच गए हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर पिछले करीब 9 माह से धरना प्रदर्शन कर रहें हैं, लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही हैं।

वहीं किसान सरकार से बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य को बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का अपने अपने तरीके से परिवर्तन यात्रा को समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed