फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : congress parivartan yatra in haldwani

कांग्रेस परिवर्तन यात्रा: कुमाऊं में निकली भव्य रैली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Sun, 05 Sep 2021 11:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 11:47 PM IST
सार

Congress Parivartan Yatra : इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा किच्छा, लालकुआं होते हुए देर शाम हल्द्वानी पहुंची। यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाने के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : congress parivartan yatra in haldwani
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को पहले जसपुर और फिर काशीपुर पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, कृषि कानून, बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को फेल बताते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील जनता से की। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने काशीपुर को कांग्रेस का मायका बताते हुए भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन घंटे विलंब से जीबी पंत इंटर कॉलेज पहुंची। लोगों ने ढोल-नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया। रैली नगर के मुख्य बाजार से होते हुए सभा स्थल गोविंद बल्लभ इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां यात्रा प्रबंध कमेटी ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहना कर और बड़ी माला से स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवक रैली की अगुवाई कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने काशीपुर को कांग्रेस का मायका बताते हुए कहा कि यहां के आधा दर्जन परिवार ऐसे हैं, जिनका कांग्रेस से आजादी के बाद से ही संबंध है। यह परिवार चाहें तो कांग्रेस का 35 साल का सूखा समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोक सभा चुनाव के दौरान 1980 में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के साथ काशीपुर आए। उस दौरान उन्होंने देखा कि यहां कांग्रेस का ढांचा सबसे मजबूत है और यहां के लोग कांग्रेस के प्रति पूर्ण समर्पित हैं। पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का परिवार शालीनता का परिवार है और कांग्रेस के प्रति पूर्ण निष्ठावान परिवार है। इसी प्रकार श्रीप्रकाश शिवनंदन अग्रवाल, चतुर्वेदी परिवार, विनोद वात्सल्य परिवार सहित लगभग एक दर्जन परिवार ऐसे हैं जो कांग्रेस के प्रति आज भी समर्पित हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस परिवर्तन यात्रा: स्थानीय कद्दावरों ने जनसमूह के साथ दिखाया दमखम, भीड़ के साथ मजबूत की दावेदारी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भारी आक्रोश है। डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लोगों की आय घट रही है। जिससे लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। इसका परिणाम चुनाव में सामने आएगा।

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। यहा जो वादा करती है उसे कभी पूरा नहीं किया। चुनाव से पहले कहा कि कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज माफ करना तो दूर तीन काले काननू बना दिए। जिसके विरोध में किसान आज भी दिल्ली के बार्डर पर डटे हुए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता ने अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। केवल जनता को चुनाव का इंतजार है। जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने भीड़ को देख गदगद होकर कहा कि इस भीड़ जुटने का लाभ तब है जब लोग यह शपथ लें कि काशीपुर से अगला विधायक कांग्रेस का ही होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा ने आज तक जनता से जो भी वादा किया, एक भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेसजन चाहेंगे तो कांग्रेस प्रत्याशी सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने परिवर्तन यात्रा के देर से पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए जो कदम उठाए थे भाजपा ने सब समाप्त कर दिए। भाजपा के राज्य में मेडिकल कॉलेजों को लूट की खुली छूट मिली है। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों की फीस देश में सर्वाधिक है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी से जनता बहुत आहत है और जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि उनका परिवार आजादी से पहले ही कांग्रेस से जुड़ा है और आगे भी कांग्रेस के साथ रहेगा। इधर, रैली के स्वागत में कांग्रेसियों की गुटबाजी खुलकर सामने आई। कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अलग-अलग गुटों में स्वागत के लिए सभा स्थल पहुंचे। जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

किसान लुट रहा और दावा दोगुनी आय का: टम्टा

कांग्रेस की सत्ता परिर्वतन रैली के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक सभागार में जनसभा का आयोजन किया गया। निर्धारित समय से तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद पहुंचे विधायक करन माहरा, विधायक काजी निजामुददीन, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा को विधायक आदेश चौहान ने अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली पृथ्वीराज चौहान चौक, ठाकुर मंदिर चौक, गांधी आश्रम चौक, लकड़ी मंडी चौराहा होते हुए जीजीआईसी मोड़ पर पहुंची। जहां जनसभा का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की उपज का अच्छा दाम दिलाने के लिए मंडिया बनाई थी। भाजपा उन्हें खत्म कर रही है। किसान लुट रहा है और भाजपा दावा करती है कि किसानों की आय दुगनी करेंगे। इस सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। विधायक करण माहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को विदा करने का मन बना लिया है।

रैली को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 2022 में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। तभी प्रदेश का विकास होगा। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने में लगी है। प्रदेश के विकास से उसका कोई मतलब नहीं है। महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, रसोई की वस्तु की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी बदहाल हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। विधायक आदेश चौहान ने रैली में आए सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नईम प्रधान, राजकुमार सिंह, डा. एमपी सिंह, गजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, करिश्मा गहलोत, रूबी खातून आदि उपस्थित रहे। वहीं, ग्राम कुंडा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने परिवर्तन रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा, महेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, मोहम्मद आरिफ, जाकिर हुसैन, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हमारे घर में भी तीन देवता नाच रहे हैं: हरीश
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को हल्द्वानी से कालाढूंगी होते हुए पहले रामनगर पहुंची। यहां जनसभा करने के बाद यात्रा देर शाम जसपुर होते हुए काशीपुर पहुंची। सभी जगहों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत हुआ। सोमवार को रुद्रपुर में यात्रा का समापन होगा। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत रामनगर में कांग्रेसियों की गुटबाजी पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने मंच से ही एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हर जगह परिवर्तन यात्रा में आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में यदि हम एकजुट होकर लड़ेंगे तो विधानसभा चुनाव जीतेंगे और सत्ताधारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। 

पैठपड़ाव स्थित प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद में आयोजित जन सभा में हरीश रावत ने कहा कि चुनाव के समय देवता नाचते ही हैं। हमारे घर में भी तीन देवता नाच रहे हैं। एक रंजीत देवता, दूसरे संजय और तीसरे पुष्कर देवता नाच रहे हैं। इन तीनों देवताओं की पूजा के फेर में रविवार को उन्होंने (हरीश रावत ने) खाना तक नहीं खाया।  अमरूद खाकर काम चलाना पड़ा। हम बड़ी मुश्किल से यहां तक पहुंचे। मैं नहीं चाहता कि आप फिर यहां पर नोकझोंक करें।   हरीश रावत ने कहा कि हमारा प्रतिद्वंद्वी दिल्ली में भी शक्तिशाली है और उत्तराखंड में भी सत्तासीन है। ऐसे में देवताओं के लिए जय जय कार करने वालों से कहना चाहता हूं कि आप अपनी यह ऊर्जा 2022 फरवरी मार्च के लिए बचा कर रखें।

सवाल इस बात का नहीं है कि टिकट किसको मिलेगा। टिकट तो देवेंद्र, गोदियाल और प्रीतम जी तय कर करेंगे, मगर जीतना और जिताना दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जिसको भी टिकट मिलेगा, उसको जिताने का काम करेंगे। हरीश के अनुसार हम सभी एक पार्टी के सिपाही हैं, हमें ताकत अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को हराने में लगानी चाहिए। यदि हम आपस में लड़ने में ताकत लड़ाएंगे तो कैसे जीतेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम टम्टा, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत, गोविंद कुंजवाल, प्रकाश जोशी, आवेंद्र जोशी, राजेश धर्मकाठी, सरिता आर्य, पुष्कर दुर्गापाल, डा. निशांत पपनै, तारा नेगी, चेयरमैन मो. अकरम, किशोरी लाल, संजय नेगी, प्रकाश पपनै, आनंद रावत, सतीश नैनवाल, ललित मोहन बिष्ट, मोहन फर्त्याल, दिनेश हर्बोला, ओमप्रकाश, नारायण पाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल, महेंद्र सिंह पाल, हरीश धामी, पीयूष आगरी आदि मौजूद रहे। 

जनता का मिल रहा सहयोग: देवेंद्र यादव

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जहां से भी गुजर रही है, वहां पर जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे जनता ने मन बना लिया है कि अब वह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 

मंच पर नारेबाजी से नाराज हुए हरीश रावत
मंच पर हरीश रावत जब कांग्रेसी नेता संजय नेगी के साथ पहुंचे तो वहां उनका स्वागत हुआ। मंच पर बैठने के बाद भी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे और मंच पर चढ़े जा रहे थे। हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में हरीश रावत नाराज हुए और मंच से उठकर सभी को मंच से दूर हटने के लिए कहा।  

कोसी बैराज पर हुई धक्कामुक्की
परिवर्तन यात्रा जब कोसी बैराज के नए पुल पर पहुंची तो वहां संजय नेगी समर्थकों ने हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं संजय नेगी के समर्थकों ने हरीश रावत से गाड़ी से उतरने का आग्रह किया। इस पर हरीश रावत गाड़ी से उतरे और संजय नेगी समर्थकों संग पैदल चलने लगे। इसी बीच पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के समर्थकों ने भी रणजीत रावत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच दोनों के समर्थकों की बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान रणजीत रावत के साथ धक्कामुक्की तक हो गई। बाद में हरीश रावत संजय नेगी के साथ जिप्सी में सवार होकर आगे निकल गए। 

रामनगर में गुटबाजी नजर आई
रामनगर में कांग्रेस तीन गुटों में बंटी हुई नजर आई। एक ओर जहां पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत गुट के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का दाबका पुल पर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय नेगी गुट के कार्यकर्ताओं ने कोसी नदी के नए पुल पर स्वागत किया, तो पूर्व दर्जा मंत्री पुष्कर दुर्गापाल गुट ने लखनपुर चौक पर स्वागत किया। तीनों गुटों के कार्यकताओं ने अपने-अपने नेताओं का स्वागत किया। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा लगाए होर्डिंग्स व बैनरों को फाड़ा भी गया, जिसकी शिकायत कांग्रेसियों ने पुलिस से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed