फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: cm pushkar singh dhami press conference

उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम धामी ने साधा निशाना, कहा- जिन लोगों ने कोई काम नहीं किया वह लोगों को बरगला रहे

Mon, 10 Jan 2022 05:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jan 2022 05:30 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: cm pushkar singh dhami press conference
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने कोई काम नहीं किया वह लोगों को बरगला रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केंद्र सरकार से राज्य के लिए एक लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।पीएम मोदी ने देहरादून में 18 हजार करोड़ और हल्द्वानी में 17.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था।

विज्ञापन


कहा कि जल्द दिल्ली से देहरादून दो घंटे का सफर होगा। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पर्वतीय मार्गों पर भी सड़कों का नेटवर्क मजबूत हुआ है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया वह टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन के मामले में लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने देहरादून एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई, नए हवाई रूट ढूंढे, जिन पर सेवाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए और न केवल फैसले लिए बल्कि वित्तीय प्रबंधन करते हुए आदेश भी जारी किए।
विज्ञापन


कहा कि ये चुनाव दूसरी पार्टी के कारनामे और हमारे काम के बीच होने वाले हैं। हमारी पार्टी चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करेगी। 2025 में रजत जयंती को लेकर उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। उनके काले और खूनी पंजे को जनता जरूर सबक सिखाएगी। कांग्रेस की हालत 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली है। कांग्रेस करप्शन की फाउंटेन हेड यानी करप्शन की जननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नही उछाला करते। कांग्रेस सरकार में खनन का भ्रष्टाचार सबको याद है। जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहने वाले आज सैनिकों की बात करते हैं। भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ दिया है। आयुष्मान भारत योजना हो या गरीब कल्याण योजना, सभी समाज के लिए बनी हैं। कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह उसे संवारेंगे। जनता का बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद मिल रहा है। उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में जनता हमें  सहयोग करेगी।

पुलिस ग्रेड पे मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पुलिस की मांग को भली भांति जानता हूं। हमने एकमुश्त दिया है। इसके बाद भी कोई बात होगी तो हम करेंगे। आचार संहिता से एक दिन पहले आदेश हुए इस मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन या अवैध नियुक्ति का कोई भी मामला है तो कांग्रेस बताए। रोजगार के सवाल पर धामी बोले कि हम हर विभाग के आंकड़े आपको उपलब्ध कराएंगे। हमने 24000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। पुलिस में कई साल बाद भर्ती निकाली है।


चुनाव में अंदरखाने हराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब कांग्रेस में होता है। हमारे यहां कोई द्वेष नहीं है। मैं आयु में छोटा जरूर हूं, लेकिन कहीं कोई दिक्कत नहीं है। नरेंद्र बिष्ट को बहाल करने के मामले में उन्होंने कहा कि हमने जांच कराई। इसके बाद बहाल किया। हम जनता के बीच 10 साल का विजन डॉक्यूमेंट लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed