{"_id":"61c9575f61e68c5f1438e9f5","slug":"uttarakhand-election-2022-chief-minister-pushkar-singh-dhami-will-launch-international-nutritious-grain-festival-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ
Mon, 27 Dec 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:22 PM IST
सार
प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 27 दिसंबर से शुरू हुए इस महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री के शाम को महोत्सव में आने की संभावना है।
विज्ञापन
27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा महोत्सव
कृषि निदेशक गौरी शंकर ने बताया कि प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Rally: एसपीजी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण, मंच पर बैठने वाले नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जरूरी
विज्ञापन
महोत्सव में पौष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता और किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पौष्टिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। महोत्सव में सभी जिलों के किसान भी शामिल हो रहे हैं।