फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 bjp released second candidate list

Uttarakhand BJP Candidate List: भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, नौ सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Wed, 26 Jan 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 09:28 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 bjp released second candidate list
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 9 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल और झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट काट दिया है। इससे खफा ठुकराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके भाजपा में जाने की काफी दिनों से संभावनाएं जताई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि भाजपा किशोर को टिहरी से चुनाव लड़ाएगी। किशोर के पार्टी में शामिल होने के बाद टिहरी के भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने किशोर पर टिकट खरीदने का आरोप लगाया है। अब तक भाजपा ने 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


टिहरी से किशोर उपाध्याय का भाजपा से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी केवल डोईवाला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। डोईवाला से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत के नाम की चर्चा है। उनके अलावा सीडीएस बिपिन रावत की पुत्री, स्थानीय चेहरा रुचि भट्ट और युवा नेता सौरभ थपलियाल के नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार से चुनाव लड़ेंगी ऋतु खंडूड़ी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए शेष 11 में से नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुधवार देर रात पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची में पार्टी विधायक ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर ऋतु के पिता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी 2012 के विधानसभा चुनाव हार गए थे। रुद्रपुर विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार ठुकराल के स्थान पर पार्टी ने शिव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

अरोड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। पार्टी ने केदारनाथ से शैलारानी रावत को प्रत्याशी बनाया है। झबरेड़ा से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राजपाल सिंह को टिकट दिया गया है। राजपाल कांग्रेस के टिकट पर दो चुनाव हार चुके हैं। पिरानकलियर से भाजपा ने मुनीष सैनी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि रानीखेत से प्रमोद नैनवाल उम्मीदवार बनाए गए हैं। प्रमोद 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। जागेश्वर सीट पर भाजपा ने मोहन सिंह मेहरा को उतारा है, जबकि लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट प्रत्याशी बनाए गए हैं। हल्द्वानी विस सीट पर पार्टी ने एक बार जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला पर दांव लगाया है। रौतेला 2017 में हल्द्वानी से चुनाव हार गए थे। 

भाजपा ने इन विधायकों के काटे व बदले टिकट
भाजपा ने अपनी पहली सूची में 59 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, जिसमें 10 विधायकों के टिकट काटे। नौ सदस्यों की दूसरी सूची में पार्टी ने तीन और विधायकों के टिकट काटे। पौड़ी से विधायक मुकेश कोली, कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, झबरेड़ा से देशराज कर्णवाल, गंगोलीहाट (अजा) से मीना गंगोला, अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान, कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल, द्वाराहाट से महेश नेगी, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल और टिहरी से धन सिंह नेगी का टिकट काट दिया गया है। विधायक मुन्नी देवी, काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा, खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन के टिकट भी काटे गए। इनके अलावा डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत को पार्टी ने निकाल दिया है और यमकेश्वर से बदलकर विधायक रितु खंडूड़ी को कोटद्वार से उतारा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed