फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: BJP National President JP Nadda will interact with Shakti Kendra in-charge today

वर्चुअल संवाद: 2022 में डबल इंजन की सरकार के विकास से होगा बेड़ा पार- जेपी नड्डा

Wed, 29 Sep 2021 11:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Sep 2021 11:07 PM IST
सार

uttarakhand election 2022: बुुधवार को नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP National President JP Nadda will interact with Shakti Kendra in-charge today
संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास का जो खाका तैयार किया है, आगामी विधानसभा चुनाव में इसी से बेड़ा पार होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुछ इसी अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एक बार फिर पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम नेताओं ने वर्चुअल संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जो नेताओं नहीं कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती और जीतती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014, 2017 व 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता ने पारदर्शिता, सुशासन और सेवा के आधार पर पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2022 में जनता के आशीर्वाद से दोबारा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोरोनाकाल में जनकल्याण के निर्णय लिए गए। वहीं कोविड को हराने के लिए ऑक्सीजन, कोविड उपकरण व टीकाकरण किया गया। दुनिया में सबसे तेज गति का वैक्सीनेशन अभियान भारत में चला, जिस पर विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का प्रयास भी किया लेकिन लेकिन जनता ने उनकी बातों में न आकर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश में मोदी व उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। विकास के आयामों को छूते हुए ऑलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं। सिटी गैस के तहत हरिद्वार, देहरादून को पाइप लाइन से गैस मिलने वाली है। उन्होंने अंत्योदय योजना की भी चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 27 लाख जन-धन खाते खुलवाए गए हैं। वहीं, उजाला योजना में 56 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं।

आयुष्मान भारत योजना में उत्तराखंड के लोगों को लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मिल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने काम कर रही है। यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया गया। हमारी सरकार ने एमएसपी में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत दी है। मुख्यमंत्री रोजगार योजना से राज्य में तीन लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी बनाई गई है। एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। उत्तराखंड का निर्माण अटल सरकार में भाजपा ने किया है और राज्य को संवारने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। 

बूथ और शक्ति केंद्र की लगातार बैठकें हों

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पदाधिकारियों से बूथ संरचना, शक्ति केंद्र प्रमुख आदि की समय-समय पर बैठक लेकर समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि 100 दिन के बाद चुनाव कैंपेन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रामनगर के चिंतन शिविर में 2022 की जीत का जो नक्शा तैयार किया गया है, उसके तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक सक्रिय होकर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। सभी बूथ समितियों का सत्यापन हो गया है। उन्होंने कहा कि 2364 शक्ति केंद्र हैं। यह सभी शक्ति केंद्र चुनाव का आधार है।         

कोविड काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए लोगों का सहारा बनी सरकार
वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। कहा कि उत्तराखंड सरकार जनहित के कार्यों को मद्देनजर रखते हुए कार्य कर रही है। कोरोना काल में जिन छोटे व्यावसायियों के कारोबार पर असर पड़ा, उनके लिए सरकार ने 119 करोड़ का पैकेज दिया है। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार पर भी सरकार का पूरा फोकस है। इस मौके पर महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि आगामी विस चुनाव के लिए विधानसभा विस्तारक बना दिए गए हैं।

चुनाव प्रबंध समिति भी बना दी गई है। उन्होंने मेरा घर, भाजपा का घर और मेरा परिवार-भाजपा का परिवार का नारा दिया। प्रदेशभर में इस संवाद का संयोजन भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने किया और देहरादून में संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुनाव अजय टम्टा, मंत्री रेखा आर्य, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, कौस्तुबा नंद जोशी,मनवीर सिंह चौहान, शेखर वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed